{"_id":"57b0d7824f1c1bea766eae6e","slug":"mtp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति के तरानों पर झूमा तन-मन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति के तरानों पर झूमा तन-मन
अमर उजाला/मेरठ
Updated Mon, 15 Aug 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता में प्रथम रही जीटीबी स्कूल की टीम ट्राफी के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोश, जुनून और देशभक्ति के तरानों ने शहरवासियों में उत्साह भर दिया। भारत माता की जय-जयकार से माहौल भी देशभक्तिमय हो गया। हर ओर तिरंगा लहरा रहा था। उत्साह से लबरेज बच्चे एक के बाद एक देशभक्ति के गीतों पर अद्भुत डांस की प्रस्तुति दे रहे थे। पूरा भैसाली मैदान उनकी अदाओं पर झूम रहा था। अमर उजाला और केएल इंटरनेशनल स्कूल की प्रस्तुति मां तुझे प्रणाम के तहत हुई इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता में बच्चों के हुनर का जादू सिर चढ़कर बोला। प्रतियोगिता में सीबीएसई और माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ निर्णायक डॉ. भावना ग्रोवर एचओडी परफार्मिंग आर्ट सुभारती विवि एवं कोरियोग्राफर कपिल ने किया। निर्णायकों ने प्रस्तुति के हर पैमाने पर सभी प्रतिभागियों को परखा और विजेता का चयन किया। देश सेवा का संदेश देती प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मां तुझे प्रणाम के उद्घोष से पंडाल गूंजता रहा। रंग और साजोसामान के साथ कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने योग, लाठी भांजना, तलवार बाजी जैसे करतब मंच पर दिखाए।
जीटीबी की टीम ने बाल मेले को सजीव प्रस्तुत किया। आयोजन में एडको डेवलपर्स, केएमसी हॉस्पिटल, बीएसएनएल, एपेक्स, द अध्ययन स्कूल, एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल, दयाल ग्रुप, एआरआईएमटी कॉलेज, न्यू लक्ष्मी साउंड, दुर्गा ड्रेस एंपोरियम, वर्धमान बुक्स, सम्राट हैवेंस, कश्मीर स्टूडियो का भी सहयोग है।
विज्ञापन
समाज सेवा, सामाजिकता का संदेश
छात्रों की नृत्य प्रस्तुतियों ने देशभक्ति के साथ सामाजिकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। दहेज बंद करो, नारी सशक्तिकरण, कन्या भ्रूूण हत्या, बेटी बचाओ, शिक्षा, विविधता में एकता, सौहार्द, देश सेवा, हमारी सेना, गंगा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं सांप्रदायिकता के मुद्दों को नृत्य के जरिये प्रस्तुत किया।
ये बने विजेता
इंटर स्कूल डांस कांटेस्ट में शहर के 9 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। गुरु तेग बहादुर स्कूल विजेता बना। दूसरा स्थान कन्या गुरुकुल की छात्राओं को मिला। तीसरी विजेता सेठ बीके माहेश्वरी गर्ल्स स्कूल की छात्राएं रहीं। सांत्वना पुरस्कार एनी बेसेंट स्कूल, मिलेनियम स्कूल, मैपल्स एकेडमी, सीएबी स्कूल करन पब्लिक एवं ग्लोबल स्कूल को मिला। सभी विजेताओं को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया।