MS Dhoni Retirement: क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने ट्विटर पर पोस्ट किया भावुक संदेश, कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरों ने जहां हर किसी को चौंकाया। वहीं मेरठ में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने अनूठे अंदाज में महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश पोस्ट किया।
प्रवीण कुमार के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय क्रिकेट के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा है। प्रवीण कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- जैसा कहते हैं, दैट्स द वे, माही वे।
उन्होंने धोनी के इस फैसले का स्वागत किया और लिखा कि एक युग का अंत हुआ लेकिन नंबर सात जर्सी हमेशा हमारे मान-सम्मान का प्रतीक रहेगी, माही भाई, नई पारी में आपका स्वागत है।
इस भावुक संदेश के साथ ही प्रवीण कुमार ने ट्विटर पर एक पुरानी तस्वीर साझा की है जिसमें सुरेश रैना, प्रवीण कुमार और महेंद्र सिंह धोनी एक बाइक पर सवार हैं। जिसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा-दंग रह गया।
दो लीजेंड अपने पसंदीदा नीले रंग को अलविदा कह रहे हैं। एक वो जिसने मुझे नई गेंद दी और कहा- अब तुम्हारी बारी है। दूसरा मेरा भाई, जो अच्छे और बुरे वक्त में मेरे साथ रहा। जिसने मेरे साथ जीवन जीया।
इसके बाद प्रवीण कुमार ने एक और तस्वीर साझा की जिसमें सुरेश रैना, प्रवीण कुमार और महेंद्र सिंह धोनी व एक अन्य खिलाड़ी मस्ती में नजर आ रहे हैं, इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- यादों को साझा कर रहे हैं, जब ग्रीन रूम खेल का मैदान या फिर रात में एक-दूसरे के साथ बिताए पलों के दौरान हंसी खुशी और मस्ती का माहौल रहता था।
Stunned!!!
— praveen kumar (@praveenkumar) August 15, 2020
Devastated!!!
2 legend's saying goodbye to their favorite blue.
1 who gave me new ball said its your turn
And 2 the boy who lived life with me from @UPCACricket to #TeamIndia
A brother who was with me in my good and bad
Dear @msdhoni bhai and my boy @ImRaina #THANKS pic.twitter.com/yvN4wNibnW