{"_id":"5f57f0298ebc3e6a0a7c601a","slug":"mphil-and-pg-exams-will-be-held-on-campus-from-23-city-news-mrt5003719149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपस में 23 से होंगी एमफिल और पीजी की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपस में 23 से होंगी एमफिल और पीजी की परीक्षाएं
विज्ञापन
सेमेस्टर में ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षाएं हुईं शुरू, 20 हजार से अधिक छात्र हुए शामिल
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में एमफिल, पीजी सीबीसीएस कोर्स, पीजी डिप्लोमा साइकोलॉजी फाइनल ईयर की परीक्षाएं 23 सितंबर से आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे की पाली में होंगी। पूरा परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल भी खोल दिए गए हैं। मंगलवार को ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षाएं भी शुरू हो गईं। सभी परीक्षाओं में 20261 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। 764 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। किसी भी सेंटर पर नकल की शिकायत नहीं मिली। मुजफ्फरनगर के एक केंद्र को शिकायत के बाद बदला गया है। बीए प्रथम वर्ष के 55 हजार छात्रों का रिजल्ट भी जारी हो गया है।
सीसीएसयू कैंपस में संचालित कोर्सों के छात्र-छात्राएं लंबे समय से परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। फाइनल ईयर में 15 सौं के करीब छात्राओं की परीक्षा होनी है। 23 सितंबर से आयोजित परीक्षाएं में पहले दिन एमएससी और एमकॉम के विषयों की परीक्षाएं हैं। एमफिल में पहले दिन पांच कोर्सों की परीक्षाएं हैं। पूरा परीक्षा कार्यक्रम सीसीएसयू की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। परीक्षा के लिए राजेश पायलेट स्पोर्ट्स हॉस्टनल बिल्डिंग में सेंटर बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूपनारायण ने बताया कि सभी परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। तेजी से परीक्षाएं कराई जा रही हैं। कैंपस के छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड जल्द ही अपलोड हो जाएंगे। वार्षिक, प्रोफेशनल और ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षा में मंगलवार को 20261 छात्रों ने परीक्षा दी।
मुजफ्फरनगर का एक केंद्र बदला
परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूपनारायण ने बताया कि कि मुजफ्फरनगर के भौंराकला भगवती देवी कन्या महाविद्यालय के सेंटर को बदलकर वीवी पीजी कॉलेज शामली को बनाया गया है। इस केंद्र को फ्लाइंग स्कवायड को मिली अनियमितताओं की रिपोर्ट पर बदला गया है। नौ सितंबर और उससे आगे की सारी परीक्षाएं अब वीवी कॉलेज में होंगी।
विज्ञापन
एमबीए एचए की इंटरनल परीक्षा 14 से
सीसीएसयू कैंपस में संचालित एमबीए एच की इंटरनल परीक्षाएं 14 सितंबर से होंगी। पूरा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
बीए प्रथम वर्ष में इस बार 55 हजार छात्र प्रोन्नत
सीसीएसयू में पिछले सालों में जहां बीए प्रथम वर्ष में 65 फीसदी छात्र-छात्राएं फेल हो रहे थे वहीं, इस बार प्रोन्नति के चलते साढ़े 55 हजार छात्रों को पास कर दिया गया है। इतनी बड़ी संख्या में पहली बार छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।