{"_id":"5f944b470a004006d211ca85","slug":"mp-singh-former-olympian-seeks-a-kidney-donor-after-being-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी मोहिंदर पाल सिंह अस्पताल में भर्ती, जताई किडनी डोनर की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी मोहिंदर पाल सिंह अस्पताल में भर्ती, जताई किडनी डोनर की जरूरत
Sat, 24 Oct 2020 09:12 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 24 Oct 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
MP singh, former hockey player
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी में ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके मेरठ कैंट निवासी 59 वर्षीय एमपी सिंह किडनी बीमारी से जूझ रहे हैं। ओलंपिक में स्वर्ण पदक, अर्जुन अवार्डी और वर्ल्डकप विजेता टीम के सदस्य रहे महान हॉकी खिलाड़ी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। उनकी दोनों किडनी डेमेज हो चुकी हैं। दिल्ली अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती एमपी सिंह को किडनी डोनर की आवश्यकता है।
विज्ञापन
उनके बेटे हरिमोहन सिंह ने बताया पिछले 5 साल से पिता किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। लेकिन अब दोनों किडनी डेमेज हो चुकी हैं। ऐसे में किडनी डोनर वेटिंग में हैं। जबकि डॉक्टरों ने तुरंत किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कहा है।
विज्ञापन
ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से किडनी डोनर के लिए मैसेज जारी किया है। जिसमें ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव किडनी डोनर का जिक्र किया गया है। पूर्व हॉकी खिलाड़ी प्रवीण शर्मा ने एमपी सिंह के स्वास्थ को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा एक महान हॉकी खिलाड़ी को आज किडनी की आवश्यकता है। आशा करते करते हैं जल्द ठीक होकर हमारे बीच में आएं।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/