{"_id":"633601b5e98404530f60bd80","slug":"mp-rajendra-agrawal-taught-the-lesson-of-discipline-to-rso-city-news-mrt6075027133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने आरएसओ को पढ़ाया अनुशासन का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने आरएसओ को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
विज्ञापन

मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में जिला खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। बैठक में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने आरएसओ को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए स्टेडियम में खिलाड़ियों के प्रति उनके खराब रवैय्ये पर नाराजगी जताई। बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए 17 प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
सांसद ने जैसे ही बैठक हॉल में प्रवेश किया तो आरएसओ ने सामने वाले कुर्सी पर बैठने को कहा। जिस पर सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल ने आपत्ति जताई। उसके बाद सांसद पीछे पड़े सोफे पर बैठ गए। डीएम दीपक मीणा के आने के बाद उन्होंने सांसद राजेंद्र अग्रवाल को आमंत्रित करते हुए कुर्सी पर बैठाया। शुरुआत में ही सांसद ने आरएसओ योगेंद्रपाल सिंह की लगातार आ रही शिकायतों का हवाला देते हुए रवैय्या सही करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा जब स्टेडियम में खिलाड़ी ही नहीं होंगे तो खेलों को बढ़ावा कैसे मिलेगा। दिव्यांग खिलाड़ियों से लेकर अन्य खिलाड़ियों के साथ अभद्रता हुई, ये गलत है। वहीं डीएम दीपक मीणा ने स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनाने के लिए दोबारा इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतिबंधित दव से बचाने के लिए छापेमारी की कार्रवाई की बात कही। स्टेडियम में सिमेंटेड क्रिकेट पिच, विभिन्न खेलों के कोच रखने, जिले के ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स व एशियाई खेलों में पदक विजेता, अर्जुन अवार्डी व अन्य खिलाड़ियों की फोटो गैलरी बनाने पर सहमति हुई। जिम व स्वीमिंगपूल के पंजीकरण के लिए तीन सदस्यता वाली कमेटी गठित करने पर चर्चा हुई। बैठक में 17 मुख्य खेलों से जुड़े एजेंडे पर चर्चा हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, युवा कल्याण अधिकारी डॉ. सलोनी, अल्पसंख्यक अधिकारी शैलेश रॉय, हॉकी संघ सचिव प्रदीप चिन्योटी, मनीष कुमार, आलोक सिसौदिया आदि मौजूद रहे।