फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP Rajendra Agrawal raised the issue of Sotiganj Vehicle Kamle for the fourth time in Parliament

मेरठ : सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने संसद में चौथी बार उठाया सोतीगंज वाहन कमेले का मुद्दा, की ये मांग

Wed, 17 Mar 2021 10:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Mar 2021 10:59 PM IST
सार

  • वाहन चोरों पर कसे शिकंजा, स्पेशल टीम बने : राजेंद्र अग्रवाल  
  • सांसद ने संसद में चौथी बार उठाया सोतीगंज के वाहन कमेले का मुद्दा 

विज्ञापन
MP Rajendra Agrawal raised the issue of Sotiganj Vehicle Kamle for the fourth time in Parliament
संसद में बोलते सांसद राजेंद्र अग्रवाल -file photo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सोतीगंज के वाहन कमेले का मुद्दा चौथी बार संसद में गूंजा। भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने वाहन चोरों पर शिकंजा कसने के लिए राज्य स्तर पर पुलिस में स्पेशल टीम के गठन की मांग की।

विज्ञापन

मेरठ के सोतीगंज में चोरी-लूट के वाहन काटे जाते हैं।

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, गुजरात व यूपी के जिले में होने वाले वाहन चोर का कनेक्शन सोतीगंज से जुड़ जाता है। कबाड़ियों से  पुलिसकर्मियों की दोस्ती भी किसी से छिपी नहीं है। सांसद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी दो बार चिट्ठी लिखकर वाहन कमेले को बंद कराने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन


संसद की चिट्ठी में मन्नू कबाड़ी, मोहसीन व शोएब का नाम लिखा गया है। इसके बावजूद मेरठ पुलिस सोतीगंज पर शिकंजा कसने में नाकाम हुई। वाहन चोरी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है व पुलिस फौरीतौर पर ही कार्रवाई करने तक सिमटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को संसद में सांसद ने ने कहा है कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों से वाहनों की चोरी होती है। ये वाहन सोतीगंज में कटने आते है। उन्होंने मांग की है कि अंतर राज्य स्तर पर पुलिस की एक ऐसी टीम का गठन किया जाए जो चोरों पर शिकंजा कस सके।

मेरठ में स्थापित हो हाईकोर्ट बेंच : विजयपाल सिंह तोमर
राज्यसभा में एक बार फिर मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर सदस्य विजयपाल सिंह तोमर ने प्रश्न रखा। उन्होंने कहा कि मुझे सदन में आए हुए तीन वर्ष हो गए। पहले वर्ष से ही यह मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक इसका संज्ञान नहीं लिया गया।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल के समय अधिक दूरी एवं यातायात के साधन न होने से बहुत अधिक लोग न्याय से वंचित रह गए। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। वहां की आबादी लगभग 23 करोड़ है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से लगभग 2.43 लाख किमी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हाईकोर्ट की दूरी 750 किलोमीटर है। मेरठ जो पश्चिम क्षेत्र के केंद्र में हैं, वहां से हाईकोर्ट की दूरी 620 किलोमीटर है। अकेले उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट में 9.31 लाख से अधिक केस लंबित हैं।  

चंडी देवी मंदिर का कायाकल्प हो : कांता कर्दम 
नौचंदी मैदान स्थित रामायण कालीन चंडी देवी मंदिर के कायाकल्प की मांग राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने सदन में उठाई। उन्होंने कहा कि मुगल काल में भी संघर्ष के दौरान यह धरोहर सुरक्षित रही। मां चंडी देवी मंदिर की पुन: प्रतिष्ठा, सुरक्षा और मंदिर के आसपास से अतिक्रमण पूरी तरह हटाया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि रिकाॅर्ड में भी यह मंदिर धार्मिक आस्था का केंद्र है। अंग्रेजों के द्वारा मेरठ के विषय में प्रकाशित गजट में भी इस धार्मिक स्थल पर प्रतिवर्ष होने वाले विभिन्न उत्सव एवं ऐतिहासिक मेले का विस्तृत उल्लेख किया गया है। मेरठ तहसील के सभी पुराने राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर इसकी जांच कराकर परिसर की बची हुई संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed