{"_id":"68a4683acdf64345c108ed00","slug":"mp-arun-govil-raised-the-demand-for-a-superfast-train-from-delhi-to-haridwar-meerut-news-c-72-1-mct1004-138987-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद अरुण गोविल ने उठाई दिल्ली से हरिद्वार सुपरफास्ट ट्रेन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद अरुण गोविल ने उठाई दिल्ली से हरिद्वार सुपरफास्ट ट्रेन की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सांसद अरुण गोविल ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर दिल्ली से हरिद्वार के बीच विशेष सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग की है। सांसद ने कहा कि यह मार्ग धार्मिक, पर्यटन, शैक्षिक और औषधीय दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस ट्रेन के संचालन से क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी। इस रूट पर पड़ने वाले शहर बहुत ही महत्वपूर्ण है। दिल्ली एक महत्वपूर्ण पर्यटन और ऐतिहासिक केंद्र के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष महत्व रखता है।
इसी तरह से हरिद्वार प्रमुख धार्मिक नगरी और पर्यटन स्थल के रूप में और चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखता है। मुजफ्फरनगर की चीनी मिलें और स्टील उद्योगों के लिए प्रसिद्ध हैं। रुड़की शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा नाम है। सांसद ने कहा कि यह विशेष ट्रेन मेरठ, मुजफ्फरनगर और रुड़की जैसे महत्वपूर्ण शहरों को भी जोड़ेगी। इससे इन क्षेत्रों के निवासियों को भी दिल्ली और हरिद्वार के बीच यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल पर्यटन और धार्मिक यात्रियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शैक्षिक क्षेत्र में युवा वर्ग को भी एक विशेष सुविधा प्रदान की जा सकेगी।