फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Moving van caught fire on the Bijli Bamba bypass Meerut, driver saved his life by jumping

मेरठ : बिजली बंबा बाईपास पर आग का गोला बनी वैन, चालक समेत पांच ने कूदकर बचाई जान

Wed, 11 Aug 2021 02:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 Aug 2021 02:02 PM IST
सार

बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक ग्रीन विलेज के सामने अचानक वैन में आग लगने से हड़कंप मच गया। मिनट भर के अंदर वैन आग का गोला बन गई। 

विज्ञापन
Moving van caught fire on the Bijli Bamba bypass Meerut, driver saved his life by jumping
वैन में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ के बिजली बंबा बाईपास पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां दोपहर के समय बिजली बंबा बाईपास से गुजरी एक वैन धूं-धूकर जल उठी। अचानक जलते शोले में तब्दील हुई कार को देखते ही राहगीरों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया गया कि वैन में चालक सहित पांच लोग सवार थे। तेज धमाके के साथ जैसे ही वैन में आग लगी तो आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने वैन के ड्राइवर को जानकारी दी। चालक व अन्य चार लोगों ने जैसे-तैसे कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना से काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। 
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक ग्रीन विलेज के सामने अचानक वैन में आग लगने से हड़कंप मच गया। मिनट भर के अंदर वैन आग का गोला बन गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाकर वेन के अंदर बैठे लोगों को सूचना दी, इसके बाद चालक ने ब्रेक लगाए। वैन में धमाके के साथ आग लग गई। वैन में बैठे अन्य चार लोग भी हड़बड़ाहट में वैन से कूद गए। इसमें एक व्यक्ति को पैर में और सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ।


वहीं मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हुआ। पुलिस के अनुसार बीच राह वैन में आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते घटना पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed