फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   moving car turned inti fire in partapur meerut, father and son jumped to save life

मेरठ के परतापुर में आग का गोला बनी चलती कार, पिता-पुत्र ने कूदकर बचाई जान

Mon, 08 Feb 2021 09:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Feb 2021 09:48 PM IST
सार

- भूड़बराल रजबहे पटरी पर हुआ यह हादसा
- मुजफ्फरनगर निवासी पिता पुत्र कार से आ रहे थे, कूदकर जान बचाई

विज्ञापन
moving car turned inti fire in partapur meerut, father and son jumped to save life
चलती कार में लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के परतापुर में भूड़बराल रजबहे पटरी पर सोमवार दोपहर बाद दिल्ली की ओर से आ रही कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में पूरी कार जल गई। कार में सवार दो लोगों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई।  सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तकरीबन चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं मुख्य हाईवे पर हुए हादसे के बाद लंबा जाम लग गया। आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के जीवना गांव निवासी यशपाल और उनका बेटा अभिषेक कार में सवार होकर दिल्ली दवा लेने गए थे। लौटते समय परतापुर के भूड़बराल के नजदीक उनकी कार में आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों लोग आग की चपेट में आने से बच गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि आग के कारणों का पता नहीं चला है। लेकिन शाॅर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इसी दौरान मेरठ से मोहिद्दीनपुर मिल को जा रहा ट्रक भी पलट गया। इस कारण हाईवे पर जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस के साथ कई वीआईपी वाहन भी फंसे रहे। चार घंटे की मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान भूडबराल रजवाहे के पास ही दूसरी ओर गन्ने से लदा ट्रक पलट गया। एक साथ दो घटनाएं होने के कारण हाईवे पर जाम लग गया। बाद में दोनों ओर वाहन लंबी कतारों में फंसे रहे।


करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। जाम के दौरान दिल्ली और गाजियाबाद की ओर जाने वाले अधिकतर वाहन स्वामियों ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे का सहारा लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed