फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Moving bike turns into a fireball on Mawana Road.

Meerut News: मवाना रोड पर चलती बाइक में लगी आग, युवक ने कूदकर जान बचाई

Sun, 04 Oct 2026 08:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Moving bike turns into a fireball on Mawana Road.
- सिविल लाइन क्षेत्र में हुआ हादसा, सड़क पर लगा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मवाना रोड पर रविवार दोपहर चलती बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई। युवक रेलवे रोड निवासी असद अब्बास ने किसी तरह बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें उठती देख सड़क पर अफरातफरी मच गई और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
रेलवे रोड निवासी असद अब्बास ने बताया कि वह रविवार को अपने परिचित से मिलने के लिए मवाना रोड की ओर आए थे। बताया गया कि परिचित से मिलने के बाद वह बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक में शाॅर्ट सर्किट के साथ चिंगारी उठी। कुछ ही सेकेंड में बाइक में आग लग गई। बाइक में आग लगते ही असद ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की रफ्तार थम गई। राहगीर बाइक में लगी आग का वीडियो बनाने लगे, जिससे कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। बाइक में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में वायरल हो गया। सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने बताया कि बाइक मेंं आग लगने का कारण पता किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed