फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Movement to save health services

स्वास्थ्य सेवाओं को बचाने के लिए कर रहे आंदोलन

Thu, 11 Feb 2021 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Movement to save health services
स्वास्थ्य सेवाओं को बचाने के लिए कर रहे आंदोलन
विज्ञापन

मेरठ। आईएमए चिकित्सकों का अनशन बुधवार से शुरू हो गया है, जो 12 फरवरी तक चलेगा। चिकित्सकों का कहना है कि यह आंदोलन स्वास्थ्य सेवाओं को बचाने के लिए किया जा रहा है।
आईएमए भवन में शुरू हुए तीन दिवसीय अनशन में चिकित्सकों की 6-6 घंटे की ड्यूटी तय की गई है। लिहाजा ओपीडी और अस्पताल खुले रहे, मरीजों को दिक्कत नहीं हुई। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर, सचिव डॉ. मनीषा त्यागी, डॉ. एमके बंसल, डॉ. आशु मित्तल, डॉ. अभिषेक मोहन, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. रेणु भगत, डॉ. तनुराज सिरोही, डॉ. वीरोत्तम तोमर और डॉ. उमंग अरोड़ा आदि अनशन पर बैठे। विरोध की वजह आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति मिलना है।
विज्ञापन

आईएमए सचिव ने कहा कि हमारा विरोध एक चिकित्सक को विभिन्न पद्धतियों से इलाज करने पर है। इससे इलाज की सुरक्षा और गुणवत्ता पर फर्क पड़ेगा।
अनशन पर बैठे अन्य चिकित्सकों ने भी कहा कि यह एक गांधीवादी सिद्धांत पर चलकर सत्याग्रह का तरीका है। आईएमए ने पहले भी आठ और 11 दिसंबर 2020 को पूरे देश में विरोध दर्ज कराया था। सरकार इस नोटिफिकेशन को वापस नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे देश मे चलेगा अभियान
केंद्रीय आईएमए ने सभी मेंबर्स को पूरे देश में ‘सेव हेल्थ केयर इंडिया मूवमेंट’ शुरू करने का आह्वान किया है। इस ‘मिक्सौपैथी’ के खिलाफ अभियान चलाएगी। आईएमए के चिकित्सकों का दावा है कि इससे आम जनता की सेहत और स्वास्थ्य का नुकसान है। केंद्रीय आईएमए के अध्यक्ष और सचिव इस अवधि में पूरे भारत का दौरा करेंगे। वूमेन डॉक्टर्स विंग और मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क भी इसमें शामिल होंगे।
आज आईएमए की महिला विंग करेगी अनशन
मैक्सोपैथी के विरोध में चल रहे क्रमिक अनशन में बृहस्पतिवार को आईएमए की महिला विंग अनशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed