{"_id":"6064d1a78ebc3e5910085edc","slug":"mother-daughter-going-on-complaint-of-molestation-father-fired-mawana-news-mrt5324388115","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ की शिकायत करने जा रही मां-बेटी से मारपीट, पिता पर किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ की शिकायत करने जा रही मां-बेटी से मारपीट, पिता पर किया फायर
विज्ञापन

मवाना। छेड़छाड़ के मामले में मां-बाप के साथ बाइक पर थाने आ रही नाबालिग पर आरोपियों ने रास्ते में हमला कर दिया, जिससे मां-बेटी घायल हो गई। वहीं, पिता पर फायरिंग की गई। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। पुलिस ने घायल मां-बेटी को सीएचसी में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
गांव मीवा निवासी व्यक्ति ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया कि वह रोडवेज में बस चालक के पद पर है। वह अपने प्लाट पर निर्माण कार्य करा रहा था। पड़ोसी ने गाली गलौज, मारपीट व पथराव करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया था। तहरीर में कहा था कि आरोपी आपराधिक प्रवृति के हैं।
पीड़ित ने बताया कि वह सुबह ड्यूटी पर चला गया। आरोपियों ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ गाली-गलौज व छेड़छाड़ की। बेटी शिकायत लेकर थाने गई, लेकिन पुलिस ने टरका दिया। घटना की सूचना पाकर वह गांव पहुंचा तथा शाम के समय पत्नी व बेटी को बाइक पर बैठाकर थाने जा रहा था। नहर पटरी पर पहुंचा तो लाठी-डंडों लिए खड़े तीन-चार आरोपियों ने उन्हें रोक लिया तथा मारपीट शुरू कर दी। वह जान बचाकर भागा तो आरोपियों ने उस पर फायर किया, जिसमें वह बच गया। मारपीट में मां-बेटी घायल हो गई। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने मामले में अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में मारपीट
मवाना। लेनदेन के विवाद में एक व्यक्ति ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। मोहल्ला तिहाई निवासी संजू ने थाने में दी तहरीर में मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। विवाद का कारण लेनदेन का विवाद बताया है।