फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother-daughter beaten up against molestation, uproar at police station

छेड़छाड़ के विरोध पर मां-बेटी को पीटा, थाने पर हंगामा

Sun, 26 Jul 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mother-daughter beaten up against molestation, uproar at police station
छेड़छाड़ के विरोध पर मां-बेटी को पीटा, थाने पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने मां व बेटी के साथ मारपीट कर दी। लोगों की भीड़ ने आरोपियों को खदेड़ा। आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने थाने में जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह मामला मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार का है।
आरोप है कि एक युवती से मोहल्ले के दो युवक समेत चार युवक छेड़खानी करते हैं। विरोध करने पर शुक्रवार को आरोपियों ने पीड़ित युवती और उसकी मां से मारपीट की। जिसमें मां-बेटी को चोट भी आई है। पीड़िता ने पुलिस को फोन किया, लेकिन मेडिकल पुलिस ने मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा। शनिवार को पीड़ित मां-बेटी रिश्तेदारों के साथ मेडिकल थाने पहुंची। आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मां-बेटी ने हंगामा किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार को समझा बुझाकर शांत किया और दो लोगों को दबिश देकर हिरासत में ले लिया। आरोपियों के परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस पीड़िता से जबरन समझौता कराने में लगी रही। माफी भी आरोपियों से मंगवाई गई। शाम तक युवती समझौता न करने की जिद पर अड़ी थी।
विज्ञापन

दरोगा के सामने भी की थी छेड़छाड़
पीड़ित युवती का कहना है शामली में तैनात एक दरोगा के सामने भी आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। दरोगा ने उनको धमकाकर वहां से भगाया भी था। इतना होने के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि दरोगा का इस मामले से कोई भी लेना-देना नहीं है। दरोगा का उनके घर पर आना-जाना है। सवाल उठता कि दरोगा के सामने इतनी बड़ी वारदात हो गई। उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को क्यों जानकारी नहीं दी। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना कि मामले की जांच कराई जाएगी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed