फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mother clashed with the four accused for daugheter image

बेटी की आबरु बचाने के लिए चार दरिंदों से भिड़ गई मां

Wed, 10 Jun 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
mother clashed with the four accused for daugheter  image
परीक्षितगढ़। बेटी की आबरू बचाने के लिए एक मां चार आरोपियों से भिड़ गई। महिला का साहस के आगे आरोपी पस्त हो गए और जान बचाकर भाग निकले। महिला बोल नहीं पाती है। बेटी के साथ थाने पहुंची महिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस को कड़े आदेश दिए हुए है। इसके बाद भी कुछ आरोपी महिला के साथ अपराध करने से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक घटना परीक्षितगढ़ क्षेत्र में हुई। एक गांव का परिवार मजदूरी का गुजारा कर रहा है। परिवार की महिला बोल नहीं पाती है। मंगलवार को वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ खेताें में मजदूरी करने जा रही थी। रास्ते में गांव के चार युवकों ने दोनों को रोक लिया। आरोपी किशोरी को खींचकर ईख के खेत में ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। यह देख महिला आरोपियों से भिड़ गई। महिला का साहस देख आरोपी पस्त हो गए। वहीं किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगाें का आता देख आरोपी महिला से छूटकर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नही की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed