फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother and daughter demanded action against accused in molestation case in Meerut

तेजाब डालने की धमकी: एसएसपी ऑफिस पहुंचीं मां-बेटी, पीड़िता बोली- धमकी मिल रही है साहब, आरोपी को पकड़ लीजिए

Fri, 05 Apr 2024 05:21 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Apr 2024 05:21 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में शुक्रवार को एक महिला अपनी बेटी को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। पीड़ित मां-बेटी ने कहा कि साहब आरोपी धमकी दे रहा है। उसे गिरफ्तार कर लीजिए।

विज्ञापन
Mother and daughter demanded action against accused in molestation case in Meerut
पीड़ित महिला और उसकी बेटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली मां-बेटी शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। पीड़ित मां और बेटी ने एक युवक पर रास्ते में छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, भावनपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपनी बेटी के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। जहां उसने दिए शिकायती पत्र में बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी का पीछा कर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: पिछलों चुनावों में कैसा रहा गठबंधन का हाल? पश्चिम की सीटों के आंकड़ों पर डालें नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि जब इस मामले की शिकायत मेडिकल थाने में की गई तो पुलिस ने आरोपी का शांतिभग में चालान कर दिया। इसके बाद से आरोपी लगातार धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: UP: सपा ने मेरठ सीट पर अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी, फिर बैकफुट पर आए

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पूरे मामले में सीओ सदर को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed