फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   most theft in more than half power house area

सर्वाधिक बिजलीघरों क्षेत्रों में चोरी

Fri, 24 Jul 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
most theft in more than half power house area
मेरठ। बिजली चोरी रोकने के लिए भले ही पीवीवीएनएल ने एबीसी और स्मार्ट मीटरों पर करोड़ों रुपये खर्च किए हों, लेकिन शहर के 46 बिजलीघरों में से 22 में 25 से 64 फीसदी चोरी की जा रही है। इसके चलते विद्युत निगम ने इन बिजलीघरों को रेड स्लैब में शामिल किया है। हालांकि 12 बिजलीघर 15 फीसदी से कम लाइन लॉस के चलते ग्रीन स्लैब में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

सरकार बिजली चोरी रोककर उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के लिए अहम कदम उठा रही है। इसके तहत उन संवेदनशील इलाकों में एबीसी और स्मार्ट मीटर लगाए जहां सर्वाधिक बिजली चोरी होती रही है। इसके लिए यूपीपीसीएल ने बिजलीघरों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन स्लैब में बांटा है। 15 फीसदी से कम लाइन लॉस वाले बिजलीघर को ग्रीन, 15 से 25 फीसदी लाइन लॉस वाले बिजलीघर ऑरेंज और 25 फीसदी से ज्यादा लाइन लॉस वाले बिजलीघरों को रेड स्लैब में शामिल किए हैं।
विज्ञापन

22 बिजलीघरों में सर्वाधिक चोरी
शहर में 46 बिजलीघर हैं। इनमें से 22 यानि आधे बिजलीघरों में 25 से 64 फीसदी तक जमकर बिजली चोरी है। इसलिए इन्हें रेड स्लैब में शामिल किया है। हापुड़ रोड बाईपास, पीएल शर्मा हॉस्पिटल, लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, माधवपुरम सेकेंड, सूरजकुंड, विकासपुरी, घंटाघर, रामलीला ग्राउंड आदि बिजलीघर क्षेत्रों में 40 फीसदी से ज्यादा चोरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 बिजलीघर ग्रीन स्लैब में शामिल
शहर में ऐसे 12 बिजलीघर हैं जहां लाइन लॉस का ग्राफ 15 फीसदी से नीचे है। इनमें मोहकमपुर, गंगानगर प्रथम, गंगानगर द्वितीय, गंगानगर तृतीय, एमईएस, अमन विहार, न्यू मेडिकल, शास्त्रीनगर, खड़ौली, टीपीनगर और कंकरखेड़ा टाउन और कंकरखेड़ा देहात शामिल हैं।

यहां बड़ी बिजली चोरी
बिजलीघर लाइन लॉस (%)
हापुड़ रोड बाईपास 63.15
माधवपुरम द्वितीय 48.80
रामलीला ग्राउंड द्वितीय 49.24
पीएल शर्मा अस्पताल 55.54
हापुड़ रोड 47.16
लिसाड़ी गेट 49.65
लिसाड़ी रोड 42.21
सूरजकुंड 54.75
विकासपुरी 45.31
घंटाघर 38.02
लेडीज पार्क 32.95
मोहनपुरी 29.89
बेगमपुल 28.82
रेलवे रोड 27.45
जागृति विहार टू 26.62
पुराना आरटीओ 39.93
सदर 30.48
सेंट लुक्स 30.94
सैनिक विहार 23.85
रामलीला ग्राउंड 34.42
शारदा रोड 30.55
नोट: ये सभी बिजलीघर रेड स्लैब में शामिल हैं और आंकड़े पीवीवीएनएल से लिये हैं।
क्या बोले अधिकारी
बिजली चोरी और लाइन लॉस रोकने के लिए बिजलीघरों को विभिन्न स्लैब में शामिल किया गया है। जिससे लाइन लॉस कम करके रेड को ऑरेंज और ऑरेंज को ग्रीन स्लैब में शामिल किया जा सके। लाइन लॉस रोकने में सफलता मिल रही है। 12 बिजलघरों को ग्रीन और 12 को ऑरेंज स्लैब में शामिल करा दिया है।-एके सिंह, अधीक्षण अभियंता शहर पीवीवीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed