{"_id":"5fd84cc16b0def5c7759d3ac","slug":"mortal-remains-of-crpf-martyred-deputy-commandant-reached-ancestral-village-in-muzaffarnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: पैतृक गांव पहुंचा सीआरपीएफ के शहीद डिप्टी कमांडेंट का पार्थिव शरीर, नक्सली हमले में पाई शहादत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: पैतृक गांव पहुंचा सीआरपीएफ के शहीद डिप्टी कमांडेंट का पार्थिव शरीर, नक्सली हमले में पाई शहादत
Tue, 15 Dec 2020 11:12 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
सिवाया टोल प्लाजा से गुजरने के दौरान सैल्यूट करते टोल प्लाजा के सुरक्षा कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार शहीद हो गए। जवान की शहादत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका पार्थिव शरीर सोमवार सुबह उनके पैतृक आवास पहुंचा।
विज्ञापन
इससे पहले मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा से सीआरपीएफ वाहन जब शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर निकला तो टोल पर तैनात कर्मी ने उन्हें सैल्यूट कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जनपद के गांव पचेंडा कलां निवासी विकास कुमार सिंघल सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन में डिप्टी कमांडेंट थे। आज सुबह जैसे ही उनके पार्थिव शरीर को लेकर सीआरपीएफ का वाहन उनके आवास पर पहुंचा तो हर किसी की आंख नम हो गई।
विज्ञापन
शहीद जवान के आवास पर सोमवार रात से ही लोगों का तांता लगा हुआ है। वहीं सुबह से ही उनके आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई शहीद की एक झलक पाने को बेताब दिखा। वहीं शहीद के पिता का कहना है कि उनका बेटा देश के लिए कुर्बान हो गया इससे बड़ा गौरव कुछ नहीं हो सकता।
एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा बिछाई गई आईईडी सुरंग में हुए विस्फोट में डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार सिंघल शहीद हो गए।
उनका पार्थिव शरीर देर रात तक उनके गांव पहुंचेगा। एडीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से शहीद के परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता, गांव में सड़क का नाम शहीद के नाम पर और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।