फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   More then dozen of government schools in meerut buildig shooting range in schools

निशानेबाजी का बढ़ा क्रेज, पब्लिक स्कूलों के साथ सरकारी स्कूलों में भी बन रहीं शूटिंग रेंज

Sun, 16 Dec 2018 03:42 PM IST
Dimple Sirohi शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Dec 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
More then dozen of government schools in meerut buildig shooting range in schools
निशानेबाजी

निशानेबाजी में मेरठ के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। सौरभ, शहजर, शार्दूल की सफलता से प्रेरित होकर अब स्कूलों में शूटिंग का प्रशिक्षण देने का क्रेज बढ़ा है। नए शिक्षण सत्र में शहर के कई पब्लिक स्कूल अपने यहां शूटिंग रेंज की शुरुआत कर रहे हैं। सीबीएसई भी अपने स्पोर्ट्स कैलेंडर में शूटिंग को शामिल कर चुकी है। अभिभावकों की मांग और छात्रों को नए खेल में पारंगत करने के लिए स्कूल शूटिंग का प्रशिक्षण प्रारंभ कर रहे हैं। स्कूलों में 10 मीटर एयर पिस्टल का प्रशिक्षण शुरू करने की तैयारी है। विद्यालयों की शूटिंग रेंज में लाईसेंस की जरुरत नहीं इसलिए आसानी से विद्यालय प्रशिक्षण प्रारंभ कर सकते हैं। 

विज्ञापन


डीयू में सर्वाधिक वेटेज 
मेरठ के युवा उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली विवि का रुख करते हैं। डीयू के खेल कोटे में सर्वाधिक अंक शूटिंग पर है। सेंट स्टीफंस और हंसराज कॉलेज दोनों ही शूटिंग के मामले में डीयू के बेस्ट कॉलेज हैं। स्कूल लेवल पर जो छात्र शूटिंग में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट हैं उन्हें प्राथमिकता मिलती है। इंटरनेशनल मेडलिस्ट को बिना ट्रायल के टॉप फाइव कॉलेज में प्रवेश दिया जाता है। नेशनल मेडलिस्ट खिलाड़ियों को ट्रायल के आधार पर सीधे सीट आवंटित होती है। युवा नेता राहुल गांधी और सचिन पायलट को भी सेंट स्टीफंस कॉलेज में शूटिंग कोटे का लाभ मिला था। 

विज्ञापन

इन स्कूलों में होगी शुरुआत
शहर में एक दर्जन से अधिक स्कूल नए सत्र से 10 मीटर पिस्टल की शूटिंग रेंज शुरू कर रहे हैं। महावीर इंटरनेशनल स्कूल, गार्गी गर्ल्स गंगानगर, सत्यकॉम इंटरनेशनल लोहिया नगर, सेंट थॉमस छीपीटैंक, कालका पब्लिक स्कूल बाईपास, बीआईटी ग्लोबल घाट रोड, दयावती मोदी एकेडमी मोदीपुरम, दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल दिल्ली रोड, वर्धमान एकेडमी रेलवे रोड, सेठ बीके माहेश्वरी इंटर कॉलेज, इस्माइल गर्ल्स इंटर कॉलेज में  शूटिंग का प्रशिक्षण शुरू हो रहा है। जिन स्कूलों में  यह प्रशिक्षण पहले से संचालित है वहां भी व्यवस्थाओं को अपग्रेड किया जा रहा है।

यहां पर देते हैं प्रशिक्षण
करन पब्लिक स्कूल, वेद इंटरनेशनल, शांति निकेतन विद्यापीठ, विद्या ग्लोबल, द अध्ययन, जीटीबी दिल्ली रोड, गॉडविन पब्लिक, एमआइइटी मवाना रोड, बालेराम ब्रजभूषण शास्त्री नगर, आईआईएमटी गंगानगर, द प्रेसीडेंसी स्कूल शताब्दीनगर में शूटिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। मुजफ्फरनगर के मैपल्स एकेडमी, शामली केे मैपल्स एके डमी, बिजनौर कृष्णा पब्लिक स्कूल व धामपुर के दुर्गा पब्लिक स्कूल में एकेडमी संचालित है। 

शहर के अंतरराष्ट्रीय शूटर
शहजर रिज़वी 10 मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ विश्व कप में नए विश्व रिकार्ड के साथ गोल्ड मेडल
सौरभ चौधरी 10 मीटर एयर पिस्टल एशियन गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल
शार्दूल विहान डबल ट्रैप में एशियन गेम्स 2018 गोल्ड मेडल
अहवर रिज़वी डबल ट्रैप में एशियन गेम्स 2018 गोल्ड मेडल
मोहम्मद असब डबल ट्रैप में एशियन गेम्स 2018 गोल्ड मेडल
शपथ भारद्वाज डबल ट्रैप में एशियन गेम्स 2018 गोल्ड मेडल
रवि कुमार 50 मीटर एयर पिस्टल एशियन गेम्स 2018, कॉमनवेल्थ 2018 दोनों में  ब्रॉन्ज मेडल


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed