फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   More than fifty thousand vehicles ran at the speed of hundred km on the first day on the Meerut-Delhi Expressway

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर पहले दिन 100 किमी की रफ्तार से दौड़े 50 हजार से अधिक वाहन  

Fri, 02 Apr 2021 12:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 02 Apr 2021 12:54 AM IST
सार

एनएचएआई ने आधिकारिक तौर पर खोला मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे 

विज्ञापन
More than fifty thousand vehicles ran at the speed of hundred km on the first day on the Meerut-Delhi Expressway
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली पहुंचना मिनटों में पूरा होगा, ये सपने जैसा था। कई साल से इसे साकार करने की कोशिश जारी थी। तीन साल एक महीने तक लगातार चले काम के बाद एक अप्रैल को मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे की महत्वाकांक्षी परियोजना की सौगात मिलने के साथ ही सच सामने था।
विज्ञापन


गुरुवार को वाहन 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़े और मेरठ से दिल्ली तक का सफर 50 मिनट में पूरा हो गया। अनुमान के मुताबिक पहले दिन मेरठ से डासना तक 50 हजार से अधिक वाहन गुजरे। 
विज्ञापन


कुल 82.01 किलोमीटर के मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर  गुरुवार सुबह से ही वाहन चलने का सिलसिला आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया। बस, ट्रक, कार, बाइक आदि वाहन एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर रहे थे। एनएचएआई ने अभी टोल दरों पर फैसला नहीं लिया है। इस कारण पहले दिन मेरठ के वाहन चालक भुगतान किए बैगर ही दिल्ली यात्रा का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद मई में एक्सप्रेसवे का औपचारिक उद्घाटन संभावित है। इससे पहले टोल दरें भी तय हो जाएंगी। एक्सप्रेसवे शुरू होने से मेरठ के लोगों की गाजियाबाद और दिल्ली तक आवाजाही बगैर जाम के सुनिश्चित हो गई है। 

 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे की फाइल प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंची थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 दिसंबर, 2015 को इसका शिलान्यास किया था। डासना से मेरठ तक एक्सप्रेसवे के चौथे चरण का कार्य 27 फरवरी, 2018 को शुरू हुआ था।  
 
टोल दरें इसी हफ्ते तय होने की उम्मीद
एक्सप्रेसवे पर कुछ दिन तक लोगों को टोल नहीं देना होगा। मंत्रालय की की ओर से अभी टोल दरें निर्धारित नहीं की गई हैं। देश के पहले एडवांस एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली के लिए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर सिस्टम (एएनपीआर) के तहत सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। इससे चलती गाड़ी से टोल टैक्स कट जाएगा।   
 

तीन सेकेंड में पांच वाहन का औसत
अमर उजाला ने दोपहर के समय काशी टोल प्लाजा पर वाहन गुजरने का सिलसिला चेक किया तो यहां से तीन सेकेंड में पांच वाहन गुजर रहे थे। मेरठ से नोएडा सिटी सेंटर जाने वाली रोडवेज बसों ने भी एक्सप्रेसवे रूट को चुना। 
 
टोल प्लाजा पर रुके दूसरे प्रदेशों के वाहन
दिल्ली, हिमाचल, पंजाब आदि  के वाहन टोल प्लाजा पर रुक रहे थे। फिलहाल टोल नहीं लिए जाने की पुष्टि करने के बाद ही वह आगे बढ़े। हालांकि, मेरठ और गाजियाबाद के वाहन टोल प्लाजा पर फर्राटा भरते हुए निकले। 

 
 नौकरी करने वालों को सबसे ज्यादा लाभ
मैंने जितना प्रधानमंत्री और नितिन गडकरी से मांगा था, मुझे दे दिया। अब मेरठ से दिल्ली नौकरी करने वालों को सबसे अधिक लाभ होगा। - राजेंद्र अग्रवाल, सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed