फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   more than 2000 jawans will protect kanwariyas

मेरठः 2000 से अधिक जवान संभालेंगे शिवभक्तों की सुरक्षा की कमान, खुफिया तंत्र भी हुआ सक्रिय

Tue, 16 Jul 2019 06:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 16 Jul 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
more than 2000 jawans will protect kanwariyas
kanwariya - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की अभेद सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। करीब दो हजार से अधिक पुलिस, पीएसी के जवान सुरक्षा में लगेंगे। लखनऊ, कानपुर समेत चार जिलों से भी पुलिस बल जनपद को मिल गया है। करीब 200 पुलिस कर्मियों की ओर अधिक मांग की गई है। कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे, डॉन की व्यवस्था की जा रही है। हवाई निगरानी के लिए हैलीकॉप्टर भी मांगा गया है। खुफिया तंत्र भी सक्रिय कर दिया गया है।

विज्ञापन


श्रावण मास की बुधवार से शुरूआत हो रही है। 20 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। हरिद्वार से राजस्थान और दूरस्थ राज्यों के शिवभक्त जल लेकर चल दिए हैं। प्रशासन का अनुमान है कि 20 जुलाई से हरिद्वार से हरियाणा और वेस्ट यूपी के कांवड़िए चलना शुरू हो जाएंगे। संभावना है कि जनपद में 24 से शिव भक्त आने शुरू हो जाएंगे और 26 से भीड़ बढ़ने लगेगी। लिहाजा पुलिस प्रशासन ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासन का अनुमान है कि इस बार मौसम अच्छा होने की वजह से कांवड़ियों की संख्या भी बढ़ सकती है। पांच लाख शिव भक्तों के जिले से गुजरने की संभावना है।
विज्ञापन


एसपी अजय कुमार के अनुसार जनपद में करीब 600 पुलिस कर्मी मौजूद हैं। इसके अलावा 500 होमगार्ड भी यहां हैं। इसके अलावा बाहरी जनपद कानपुर, मुरादाबाद, लखनऊ, सीतापुर जनपदों से भी जिले को करीब 300 पुलिस बल मिल गया है। 200 की मांग और की गई है। एक कंपनी पीएसी और एक प्लाटून फ्लड पीएसी बल के जवान भी जिले को मिले हैं। जनपद में 10 स्थानों पर इन्हें ठहराया जा रहा है। बाकी फोर्स भी जल्द मिलने की संभावना है। उच्चाधिकारियों से कांवड़ मार्ग की निगरानी के लिए हैलीकॉप्टर सुविधा का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाने की योजना बनाई है। नगर निकायों को इसके लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना तटों पर रहेगी पीएसी
कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली नदियों, नहरों में शिव भक्त स्नान करते हैं, इसलिए यहां पर पीएसी की तैनाती की जाएगी। एक प्लाटून पीएसी के जवान मौजूद रहेंगे। कैराना में यमुना नदी के तट पर पीएसी के जवानों के अलावा स्थानीय गोताखोरों की व्यवस्था भी की गई है। 

जनपद में उपलब्ध पुलिस बल
एएसपी    1
सीओ    2
इंस्पेक्टर    24
अन्य पुलिस कर्मी    400
पीएसी    1 कंपनी
होमगार्ड    500

बाहरी जनपदों से मिला फोर्स 
एएसपी    1
सीओ    2
दारोगा    40
सिपाही    50
होमगार्ड    300

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed