{"_id":"5eff8fae8ebc3e42be64ea55","slug":"more-sugar-patients-found-during-investigation-mawana-news-mrt489510332","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में शुगर के मरीज ज्यादा मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में शुगर के मरीज ज्यादा मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना/फलावदा। चिकित्सकों की टीम ने कस्बे में घर-घर जाकर कोविड-19 की जांच के लिए स्क्रीनिंग शुरू की। जांच के दौरान ज्यादातर मरीज शुगर के मिले। वहीं सरधना में टीम ने 50 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे।
शासन के निर्देश पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए डोर टू डोर स्क्रीनिंग कराने के निर्देश हुए थे। इसके चलते चिकित्सकों की टीम ने छह टीम बनाकर थर्मल स्क्रीनिंग कराई। टीमों ने नगर में करीब 367 घर जाकर 2115 सदस्यों की जांच की। इसमें 12 मरीज शुगर और दो मरीज ब्लड प्रेशर हाई के मिले। चिकित्सकों ने सामुदायिक केंद्र पर दवा लेने वाले मरीजों की भी जांच की। इस दौरान डॉ. जतिन बंसल, मुनीष कुमार, डॉ. विपिन, सुपरवाइजर अर्चना चौधरी, सरिता देवी तथा सुनील कुमार, धनीराम, मनोज कुमार, भरतवीर आदि उपस्थित रहे। वहीं सरधना स्वास्थ्य विभाग की तरफ से घर-घर जाकर जांच की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 50 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
1688 घरों का सर्वे किया
मवाना। घर-घर जाकर कोविड के संबंध में की जा रही जांच में 80 टीमों ने दूसरे दिन 1688 घरों का सर्वे किया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. देव ने बताया कि इस समय कोविड की जांच के लिए आशा और आंगनबाड़ी की 80 टीमें क्षेत्र में लगाई गई हैं। जो घर-घर जाकर लोगों से जानकारी कर रही हैं कि किसी को खांसी, बुखार, जुकाम आदि तो नहीं है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 1688 घरों में सर्वे किया गया।