फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Moradabad and Meerut divisions became champions of state level Judo competition

प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के चैंपियन बने मुरादाबाद और मेरठ मंडल

Sun, 31 Aug 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 31 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Moradabad and Meerut divisions became champions of state level Judo competition
जूडो प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी के साथ ​खिलाड़ी।स्त्रोत-स्वयं
सहारनपुर। तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का समापन शनिवार को स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मुरादाबाद मंडल चैंपियन रहा। बालिका वर्ग में मेरठ मंडल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

स्टेडियम में प्रदेश के 18 मंडलों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। अंतिम दिन बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग में 55 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ मंडल के अभिषेक यादव पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर वाराणसी के कमलेश, सहारनपुर छात्रावास के गौरव तीसरे स्थान पर रहे। 60 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर के आर्यन ने पहला, मेरठ के ब्रह्म सिंह ने दूसरा और आगरा के निखिल कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। 73 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद के शौर्य सेन पहले, आगरा के वैभव दूसरे और आगरा के ही शिवम तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

81 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन कुमार मुरादाबाद पहले, सहारनपुर से हर्षित धीमान दूसरे व वाराणसी के दीपक तीसरे स्थान पर रहे। 90 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद मंडल के प्रखर कुमार पहले, आगरा के अंकित दूसरे, दीपांशु राठी मेरठ ने तीसरे स्थान हासिल किया। 100 किलोभार वर्ग में मुरादाबाद के यश पहले, बरेली से अंकित दूसरे और लखनऊ से रुद्र भारद्वाज तीसरे स्थान पर रहे। 100 किलोग्राम से अधिक में लखनऊ के अभिषेक पहले, मुरादाबाद के प्रबल दूसरे और बरेली के ऐश्वर्या प्रताप तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका वर्ग के 70 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद से डोली पहले, मेरठ की खुशी दूसरे और कलश पंवार सहारनपुर तीसरे स्थान पर रहीं। 78 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ मंडल की नित्या सिरोही ने पहला, लखनऊ की माही वाजपेयी ने दूसरा और खुशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर नगरायुक्त शिपू गिरी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार और मेडल प्रदान किए। क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, दीपक गुप्ता, मुनव्वर अंजार, राजेंद्र कुमार शर्मा, लाल कुमार, जया साहु आदि मौजूद रहे।

जूडो प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी।स्त्रोत-स्वयं

जूडो प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी।स्त्रोत-स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed