फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Monsoon will knock in western UP today

पश्चिमी यूपी में आज दस्तक देगा मानसून

Wed, 24 Jun 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Monsoon will knock in western UP today
पश्चिमी यूपी में आज दस्तक देगा मानसून
विज्ञापन

मोदीपुरम। तेजी से बढ़ रहे मानसून के आज दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दस्तक देने के आसार हैं। पूर्व में ही मौसम वैज्ञानिक बुधवार तक मानसून आने के संकेत दे चुके हैं। मानसून के दस्तक देने के बाद दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को उमस व तापमान में गिरावट के चलते गर्मी से राहत मिलेगी।
पिछले कई दिनों से मौसम वैज्ञानिकों के साथ लोगों व किसानों को मानसून एक्सप्रेस का इंतजार था। कुछ ही घंटों बाद यह इंतजार खत्म होने को है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बुधवार को मानसून दिल्ली समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा और पूरे क्षेत्र को कवर करने के बाद उत्तराखंड की ओर बढ़ जाएगा। मानसून की बारिश से पहले भी मौसम वैज्ञानिक बारिश की संभावना जता चुके हैं। दो दिन पहले हुई बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। तापमान में गिरावट आने के साथ-साथ उमस भरी गर्मी से भी छुटकारा मिला है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में धूप के साथ बादल छाए रहे और हवा में ठंडक बनी रहने से लोगों को गर्मी का कम एहसास हुआ।
विज्ञापन

प्री-मानसून बारिश व अब मानसून के दस्तक देने से मौसम में और भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम कार्यालय पर मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 74 व न्यूनतम 61 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा दो किमी से चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मेरठ का औसत एक्यूआई 69 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून के दिल्ली समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दस्तक देने के आसार हैं। मानसून की बारिश होने से उमस व बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी। 48 घंटे में मानसून दिल्ली समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को कवर कर उत्तराखंड की ओर बढ़ जाएगा।
- डा. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed