{"_id":"62bd842d43f60450545d5ad8","slug":"monsoon-trouble-people-are-troubled-by-waterlogging-in-meerut-given-warning-of-migration","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon Trouble: मेरठ के बुनकर नगर में जलभराव से लोग परेशान, दी पलायन की चेतावनी, चस्पा किए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monsoon Trouble: मेरठ के बुनकर नगर में जलभराव से लोग परेशान, दी पलायन की चेतावनी, चस्पा किए पोस्टर
Thu, 30 Jun 2022 04:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 30 Jun 2022 04:38 PM IST
सार
मेरठ में बारिश के कारण गलियों में जलभराव होने लगा है। साथ ही घरों के अंदर सीवर गड्ढों से गंदा पानी निकलने लगा है। इससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुनकर नगर में परेशान लोगों ने पलायन की चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन
मेरठ में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉनसून की बारिश अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन मेरठ की गलियों में पहले ही जलभराव हो रहा है। डेयरियों से निकलने वाले गोबर से नाली व नाले चोक होने के कारण जलभराव की स्थिति पैदा होने लगी है। यही समस्या लेकर बुनकर नगर और कीर्ति पैलेस कॉलोनी के लोग नगरायुक्त अमित पाल शर्मा से मिलने पहुंचे। परेशान क्षेत्रवासियों ने घरों पर पलायन के पोस्टर भी चस्पा कर दिए हैं।
विज्ञापन
कीर्ति पैलेस कॉलोनी के लोगों ने नगरायुक्त को संबोधित ज्ञापन में समस्या बताते हुए कहा कि ए ब्लॉक में बना सीवर टैंक और इससे जुड़ी सीवर लाइन काफी समय से चोक हो गई है। जिस कारण सीवर टैंक और सीवर लाइन से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। गलियों में जलभराव होने लगा है। साथ ही घरों के अंदर सीवर गड्ढों से गंदा पानी निकलने लगा है। इससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Udaipur Murder Case: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बिजनौर में फूंका इस्लामिक जिहाद का पुतला, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
गंदा पानी भर जाने से बीमारी का खतरा भी बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस बाबत जल निगम के महाप्रबंधक को भी एक प्रार्थनापत्र 20 जून को सौंपा गया था। इसके बाद 21 जून को जनसुनवाई दिवस पर भी मुद्दे को रखा गया, लेकिन किसी भी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया।
क्षेत्र के पार्षद एहसान अंसारी का कहना है कि डेयरियों के गोबर से नाली व नाले चोक हो गए हैं, जिस कारण आए दिन जलभराव हो जाता है। कई बार नगर नगम के अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।