फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Monsoon Trouble: People are troubled by waterlogging in Meerut, given warning of migration

Monsoon Trouble: मेरठ के बुनकर नगर में जलभराव से लोग परेशान, दी पलायन की चेतावनी, चस्पा किए पोस्टर

Thu, 30 Jun 2022 04:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Jun 2022 04:38 PM IST
सार

मेरठ में बारिश के कारण गलियों में जलभराव होने लगा है। साथ ही घरों के अंदर सीवर गड्ढों से गंदा पानी निकलने लगा है। इससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुनकर नगर में परेशान लोगों ने पलायन की चेतावनी दे डाली।

विज्ञापन
Monsoon Trouble: People are troubled by waterlogging in Meerut, given warning of migration
मेरठ में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉनसून की बारिश अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन मेरठ की गलियों में पहले ही जलभराव हो रहा है। डेयरियों से निकलने वाले गोबर से नाली व नाले चोक होने के कारण जलभराव की स्थिति पैदा होने लगी है। यही समस्या लेकर बुनकर नगर और कीर्ति पैलेस कॉलोनी के लोग नगरायुक्त अमित पाल शर्मा से मिलने पहुंचे। परेशान क्षेत्रवासियों ने घरों पर पलायन के पोस्टर भी चस्पा कर दिए हैं।

विज्ञापन


कीर्ति पैलेस कॉलोनी के लोगों ने नगरायुक्त को संबोधित ज्ञापन में समस्या बताते हुए कहा कि ए ब्लॉक में बना सीवर टैंक और इससे जुड़ी सीवर लाइन काफी समय से चोक हो गई है। जिस कारण सीवर टैंक और सीवर लाइन से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। गलियों में जलभराव होने लगा है। साथ ही घरों के अंदर सीवर गड्ढों  से गंदा पानी निकलने लगा है। इससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Udaipur Murder Case: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बिजनौर में फूंका इस्लामिक जिहाद का पुतला, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदा पानी भर जाने से बीमारी का खतरा भी बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस बाबत जल निगम के महाप्रबंधक को भी एक प्रार्थनापत्र 20 जून को सौंपा गया था। इसके बाद 21 जून को जनसुनवाई दिवस पर भी मुद्दे को रखा गया, लेकिन किसी भी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया।

क्षेत्र के पार्षद एहसान अंसारी का कहना है कि डेयरियों के गोबर से नाली व नाले चोक हो गए हैं, जिस कारण आए दिन जलभराव हो जाता है। कई बार नगर नगम के अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed