{"_id":"5f12a70ac6570722e865f194","slug":"monsoon-has-gained-momentum-in-western-up-and-is-continuously-raining-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रात से अब तक हुई इस सीजन की सबसे ज्यादा बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रात से अब तक हुई इस सीजन की सबसे ज्यादा बारिश
Sat, 18 Jul 2020 01:09 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
मेरठ में तेज बारिश हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को मानसूनी बारिश ने राहत दी है। मानसून ने रफ्तार पकड़ी तो शहर में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। शुक्रवार देर रात से लेकर शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस सीजन में अभी तक यह सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
पश्चिम यूपी में मानसून ने रफ्तार पकड़ी तो मौसम एकाएक बदलता चला गया। शुक्रवार को दिन में कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश हुई। वहीं देर रात तक मौसम फिर से बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का दौर शनिवार सुबह तक रुक-रुककर चलता रहा। आसमान पर छाए काले बादलों के बीच बारिश ने शहर वासियों को गर्मी से राहत दिला दी है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक 90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष के अनुसार अभी तक इस सीजन में यह बारिश सबसे ज्यादा दर्ज की गई है। मानसून ने रफ्तार पकड़ी तो मेरठ समेत आसपास के जिलों में भी रात से बारिश हो रही है। बारिश का यह दौर अभी आगामी चार दिनों तक ऐसे ही बना रहेगा। 20 और 21 जुलाई को पश्चिमी यूपी में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। इससे जहां गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश लाभकारी होगी। डॉक्टर एन सुभाष के अनुसार बारिश मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और मुरादाबाद आदि जनपदों में तेजी से हुई है। अभी भी मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी के इस गांव में बाढ़ जैसे हालात, तेज बारिश से ग्रामीणों का बुरा हाल, देखिए तस्वीरें
फसलों के लिए लाभकारी है यह बारिश
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉक्टर सत्येंद्र कुमार खारी का कहना है कि जुलाई माह में बारिश का शुरुआत से ही इंतजार था। बारिश न होने के कारण फसलों को भी इसका नुकसान हो रहा था। सीजन की यह अच्छी बारिश है। इससे धान की फसल को काफी लाभ मिलेगा। साथ ही गन्ना, मक्का, चारा व बेल वाली फसलों के लिए यह बारिश लाभकारी होगी। इस समय धान की बुवाई का सीजन चल रहा है जिसके लिए मानसूनी बारिश बहुत जरूरी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/