फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   molesting with students

थाने से चंद कदम दूरी पर छात्राओं छेड़छाड़, मारपीट का प्रयास

Tue, 16 Jul 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
molesting with students
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौराला। थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की छात्राओं के साथ सोमवार दोपहर घर लौटने के दौरान थाने से चंद कदम दूर बाइक सवार मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। जानकारी पाकर पहुंचीं प्रधानाचार्य से भी आरोपियों ने अभद्रता की। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने आ गई।

दौराला कस्बा स्थित कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं। इस दौरान दौराला थाने के समीप स्थित कॉलोनी के बाइक सवार तीन युवकों ने छात्राओं से छेड़छाड़ कर दी। आरोपियों ने विरोध करने पर छात्राओं से मारपीट का भी प्रयास किया। उसी समय प्रधानाचार्य भी वहां आ पहुंचीं। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे भी अभद्रता कर दी। प्रधानाचार्य द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने पर पहुंची पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। हालांकि आरोपियों के परिजनों द्वारा प्रधानाचार्य से माफी मांगने और आरोपियों द्वारा दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य का कहना है कि अभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। एसओ दौराला रितेश कुमार ने बताया कि कॉलेज की प्रधानाचार्य द्वारा तहरीर भेजी गई है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed