{"_id":"615768d68ebc3e4aff1307ae","slug":"molesting-staff-nurse-in-medical-college-meerut-news-mrt5588052122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल में स्टाफ नर्स से छेड़छाड़ को लेकर बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल में स्टाफ नर्स से छेड़छाड़ को लेकर बखेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स से छेड़छाड़ पर हंगामा
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया। शुक्रवार को हंगामे के बाद पुलिस पहुंची। काफी देर बातचीत होती रही। बाद में नर्सों ने थाने आकर तहरीर देने की बात कहकर पुलिस को लौटा दिया।
घटना बृहस्पतिवार रात की बताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज के एक सुपरवाइजर वार्डों की ड्यूटी चेक कर रहे थे। इसी दौरान एक नर्स से किसी बात को उनकी नोकझोंक हो गई। उस समय तो मामला शांत करा दिया गया, लेकिन शुक्रवार सुबह मामला तूल पकड़ गया। सभी स्टाफ नर्स ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि एक नर्स ने छेड़छाड़ और अभद्रता की गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। कर्मचारी यूनियन के लोग भी पहुंच गए।
पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले जाने की बात करने लगी तो यूनियन ने विरोध जता दिया। बाद में थाने आकर तहरीर देने की बात कहकर पुलिस को भेज दिया गया। पूरे दिन मामले को लेकर गहमा-गहमी होती रही। प्राचार्य डा. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह की शिकायत मिली थी, लेकिन स्टाफ नर्स की ओर से लिखित में शिकायत नहीं की गई।