फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Molestation of woman in private hospital in Meerut

यूपी: आईसीयू में भर्ती महिला से छेड़छाड़, अस्पताल में तीमारदारों का जबरदस्त हंगामा

Fri, 19 Oct 2018 12:25 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 19 Oct 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
Molestation of woman in private hospital in Meerut
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में बागपत जिला अस्पताल में नर्सिंग की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि मेरठ के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आ गया है। छेड़छाड़ से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


यह मामला नौचंदी थाना क्षेत्र का है। आक्रोशित भीड़ ने छेड़छाड़ के आरोपी कंपाउंडर और उसके बचाव में आये चिकित्सक की पिटाई कर दी। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराकर लौट गई। काफी देर तक अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन


लिसाड़ीगेट क्षेत्र की एक युवती को कुछ दिन पहले गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती की हालत बेहद खराब थी। इस कारण उसे आईसीयू में रखा गया। गुरुवार देर रात आईसीयू के बाहर मौजूद युवती के परिजनों ने युवती के रोने की आवाज सुनी। वह अंदर पहुंचे तो युवती उन्हें देख बिलख- बिलखकर रोने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उसे शांत कराया और रोने की वजह जानी। युवती का आरोप था कि ड्यूटी पर तैनाती कंपाउंडर ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। यह सुनकर परिजनों का पारा चढ़ गया। वह आईसीयू से बाहर निकले और हंगामा शुरू कर दिया।

उन्होंने छेड़छाड़ के आरोपी कंपाउंडर और वहां मौजूद स्टाफ को घेर लिया। देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गयी। आरोपी कंपाउंडर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इसी बीच वहां पहुंचे चिकित्सक को भी परिजनों ने पीटा। कंट्रोल रूम को किसी ने सूचना दे दी। कुछ ही देर में डायल-100 की दो गाड़ियां भी आ गयी। बताया जाता है कि पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराकर उनसे अलग कमरे में बात की। अस्पताल के स्टाफ का भी पक्ष जाना गया। करीब आधा घंटे के बाद पुलिस मामले को शांत कराकर लौट गयी।     

उधर, अस्पताल के संचालक ने बताया कि मामले में समझौता हो गया है। अस्पताल में भर्ती महिला मरीज को छुट्टी दे दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed