{"_id":"606d8fa28ebc3e5911503354","slug":"molestation-of-a-minor-girl-in-tipinagar-in-meerut-by-taking-her-to-the-field-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के टीपीनगर में नाबालिग छात्रा से खेत में लेजाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के टीपीनगर में नाबालिग छात्रा से खेत में लेजाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 07 Apr 2021 04:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 07 Apr 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक ने पानी पीने के लिए घर से बाहर निकली छठी क्लास की छात्रा को अगवा कर लिया। आरोपी ने किशोरी को खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने देर रात ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति पेंटर का काम करता है। युवक की बेटी कक्षा छह की छात्रा है। बताया जाता है मकान में बिजली न होने के कारण सोमवार की रात युवक अपने पूरे परिवार के साथ छत पर सो रहा था। इसी बीच उसकी 14 वर्षीय बेटी पानी पीने के लिए नीचे गई। आरोप है कि इसी दौरान कॉलोनी में रहने वाले बंटी ने किशोरी का अपहरण कर लिया।
आरोपी किशोरी का मुंह दबाकर उसे लगभग पांच सौ मीटर दूर एक खेत में ले गया। जहां युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान किशोरी की हालत बिगड़ी तो लहूलुहान किशोरी को खेत में छोड़कर युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
उधर कुछ देर बाद बेटी को छत पर न देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। परिजन और क्षेत्रवासी किशोरी की तलाश में जुट गए। जिसके बाद लहूलुहान किशोरी खेत में बरामद हुई। किशोरी ने आपबीती सुनाई तो परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। उधर देर रात ही दबिश देकर 22 वर्षीय आरोपी बंटी पुत्र जगपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।