फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   molastation with a woman in baghpat in daytime, police starts investigation

दुस्साहस: बीच रास्ते में छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने महिला के कपडे़ फाड़े, मारपीट की

Wed, 01 Jul 2020 01:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Jul 2020 01:08 AM IST
सार

  • पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी, पुुलिस  जांच शुरू 

विज्ञापन
molastation with a woman in baghpat in daytime, police starts investigation
baghpat news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को  खेकड़ा क्षेत्र के गांव बसी में पड़ोसी युवक ने बीच रास्ते में हाथ पकड़कर महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के कपडे़ फाड़े और मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


गांव बसी निवासी एक महिला मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे घायल अवस्था में अपने पति के साथ कोतवाली पहुंची। वहां उसने दी तहरीर में कहा पड़ोसी युवक आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ और गाली गलौच करता रहता है।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह के समय वह किसी कार्य से गांव में ही अपने परिवार के लोगों के यहां जा रही थी। तभी पड़ोसी युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और बीच मार्ग में उसका हाथ भी पकड़ लिया और बदनीयती से छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर युवक ने उसके साथ गाली गलौच की और मारपीट करने के साथ ही उसके कपड़े भी फाड़ डाले। शोर मचाने पर आस पास के लोगों को अपनी और आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।


पीड़ित ने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल महिला का इलाज कराया। कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा ने कहा महिला की तहरीर मिल गई है। आरोपी युवक की तलाश कराई जा रही है। मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed