फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mohiuddinpur mill could not run even after five days, farmers on dharna

पांच दिन बाद भी नहीं चल पाई मोहिउद्दीनपुर मिल, धरने पर डटे किसान

Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Mohiuddinpur mill could not run even after five days, farmers on dharna
पांच दिन बाद भी नहीं चल पाई मोहिउद्दीनपुर मिल, धरने पर डटे किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मोहिउद्दीनपुर मिल सत्र के शुभारंभ की औपचारिकता के पांच दिन बाद भी गन्ने की पेराई शुरू नहीं कर पाई है। सोमवार को भी किसानों से गन्ना लेना शुरू नहीं किया गया। मिल पर किसानों का पिछले सत्र का करीब 50 करोड़ रुपये बकाया है। इन मुद्दों पर भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ किसानों का धरना सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन अजय नेहरा ने बताया कि बार-बार अधिकारियों की ओर से बकाया भुगतान का सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। मिल की ओर से इंडेंट भी जारी नहीं किया गया है, जिससे किसान परेशान हैं। सोमवार को भी अधिकारियों से कोई वार्ता नहीं हो सकी। मिल तकनीकी खामी के चलते शुरू नहीं हो पा रही है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं किसानों ने आमरण अनशन शुरू करने की बात कही है। धरने पर विजयपाल घोपला, मोनू, शशांक, रोहित, बब्लू गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्रय केन्द्र बदलवाने गन्ना भवन पहुंचे किसान
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) गुट के सदस्य सोमवार को गन्ना भवन पहुंचे। यूनियन के सदस्यों ने किनौनी मिल से सेंटर हटाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मिल की ओर से अभी तक भी पिछले सत्र का भुगतान नहीं किया गया है। नया पेराई सत्र शुरू हो चुका है ऐसे में किसान किनौनी मिल को गन्ना नहीं देना चाहते। किसानों ने सकौती मिल पर सेंटर लगाए जाने की मांग की। उन्होंने इससे संबंधित एक ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा। इस दौरान पदम सिंह, सुखपाल, मोहित सिंह, विकास कुमार, मुनेश, विपिन, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed