फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mohit murder: father and son are accused

पिता और भाई ने की थी युवक की गला घोटकर हत्या

Tue, 28 Jan 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
mohit murder: father and son are accused
मेरठ।
विज्ञापन

कोल्हू पर काम करने वाले मोहित के हत्यारोपी पिता और भाई निकले। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि भाई फरार है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता ने बताया कि शराब के नशे में गला घोंटकर हत्या की है। गांव में चर्चा है कि किसी को फंसाने के लिए बेटे की हत्या की है।
घटना भावनपुर थानाक्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में बीती 26 दिसंबर को हुई थी। मोहित (25) का शव घर में मिला था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया। इसी दौरान गांव में चर्चा चली कि परिवार के लोगों ने हत्या की है। इसको लेकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने एक पड़ोसी से तहरीर लेकर मोहित के पिता वेदप्रकाश शर्मा व भाई सन्नी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया है। वेदप्रकाश ने बताया कि वारदात के दौरान मोहित और रोहित ने पिता के साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान मोहित और वेदप्रकाश का विवाद हो गया। इस पर वेदप्रकाश शर्मा और बेटे सन्नी ने गला घोंटकर मोहित की हत्या कर दी। सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया है कि गिरफ्तारी से आठ दस दिन पहले मोहित के भाई रोहित को उठाकर पूछताछ की थी। रोहित ने सारी वारदात बताई थी। इसके बाद वेदप्रकाश और सन्नी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

किसी को फंसाना या शराब का नशा
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी वेदप्रकाश ने शराब के नशे में बेटे की हत्या करना बताया है। जबकि गांव में एक युवक को हत्या मेें फंसाने के लिए बेटे को मारना बताया है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही सन्नी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed