{"_id":"ba7f4304db53ea4527048340a9b87c56","slug":"mohd-asab-shooter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असब का लक्ष्य, रियो ओलंपिक का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असब का लक्ष्य, रियो ओलंपिक का टिकट
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 24 Dec 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में आयोजित 59वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के डबल ट्रैप इवेंट में गोल्ड जीतने वाले मेरठी शूटर मोहम्मद असब का लक्ष्य रियो ओलंपिक का कोटा हासिल करना है। जयपुर में पहली बार उन्होंने डबल ट्रैप इवेंट में गोल्ड जीता है। ओएनजीसी का दामन छोड़कर अब अपने उत्तर प्रदेश से खेल रहे असब जयपुर से पहले 14 बार नेशनल चैंपियनशिप में शामिल हो चुके हैं। इन प्रतियोगिताओं में वह सिल्वर या ब्रांज तो जीते लेकिन सोने पर निशाना नहीं साध सके थे।
असब ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भी कांस्य जीत चुके हैं। अब वह ओलंपिक में एंट्री के लिए जनवरी में दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित होने वाले एशिया ओलंपिक क्वालीफाइंग कंपटीशन फॉर रियो-2016 की तैयारियों में जुटे हैं। असब के पास ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग करने का यह अंतिम मौका है।
अगर वह पहला या दूसरा स्थान हासिल कर लेते हैं तो उनका रियो ओलंपिक के लिए टिकट पक्का हो जाएगा। असब के कोच जहीन अहमद हैं, जो उन्हें जनवरी में होने वाले टूर्नामेंट की तैयारी करा रहे हैं। जहीन के मुताबिक, ओलंपिक क्वालीफाइंग कंटपीशन पहले कुवैत में होना था, जिसे अब दिल्ली में आयोजित करने का फैसला लिया गया है।