{"_id":"5c7c4189bdec2211b7060e83","slug":"modi-will-be-the-minister-in-meerut-the-capital-of-rapid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मेरठ में मंत्री करेंगे रैपिड का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मेरठ में मंत्री करेंगे रैपिड का शिलान्यास
Mon, 04 Mar 2019 02:35 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 04 Mar 2019 02:35 AM IST
सार
06 मार्च को मेरठ में आकाशवाणी केंद्र का होगा लोकार्पण
07 को शहीद स्मारक तो आठ मार्च को रैपिड ट्रेन का शिलान्यास
मार्च का महीना विकास कार्यों की योजनाआें के नाम
मेरठ की तैयारियों पर आज डीएम ने बुलाई बैठक
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्च का महीना विकास कार्याें के लोकार्पण के नाम जाने वाला है। सरकार विभिन्न अहम योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने जा रही है। मेरठ-दिल्ली के बीच प्रस्तावित रैपिड ट्रेन का लोकार्पण आठ मार्च को जहां दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे तो मेरठ में स्थानीय सांसद व एक मंत्री को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी।
एनसीआर में इस समय विकास कार्यों की कई अहम परियोजनाओं पर काम हो रहा है। एक्सप्रेस वे अलावा दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड ट्रेन चलाने पर योजना बनाई जा रही है। इसके लिए शुरुआती चरण के काम शुरू हो चुके हैं। मेरठ में इसके लिए मिट्टी की जांच का काम चल रहा है।

आठ मार्च को प्रधानमंत्री दिल्ली में रैपिड ट्रेन का शिलान्यास करेेंगे। मेरठ में भी शिलान्यास की तैयारी तेज हो चुकी है। यहां भी शिलान्यास होगा। मेरठ में स्थानीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल के अलावा किसी एक वरिष्ठ मंत्री को भी इस कार्यक्रम में बुलाया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।
डीएम ने बुलाई बैठक
रैपिड के शिलान्यास की तैयारियों को लेकर डीएम अनिल ढींगरा ने सोमवार को बैठक बुलाई है। इस बैठक में तय होना है कि रैपिड के शिलान्यास कार्यक्रम का रूप क्या होगा? बैठक में स्थान, मुख्य अतिथि तथा अन्य कार्यों को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। सांसद राजेंद्र अग्रवाल के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार बेहद गंभीरता से ले रही है। खुद प्रधानमंत्री ऐसी परियोजनाओं को लेकर गंभीर हैं।
मार्च में अन्य उद्घाटन भी होंगे

इस महीने में विकास के कई अन्य शिलान्यास होंगे। छह मार्च को अब्दुल्लापुर मेरठ में आकाशवाणी केंद्र का लोकार्पण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ को आना था। लेकिन अब उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है। ऐसे में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ही यह शिलान्यास करेंगे।
इसके अलावा सात मार्च को शहीद स्मारक के लाइट एंड साउंड सिस्टम का लोकार्पण होगा। पांच मार्च को हापुड़ में कृषि विज्ञान केंद्र का उद्घाटन होगा। मेरठ में हवाई उड़ानों की संभावनाओं को भी छह मार्च को पूर्ण मुहर लगने की बात कही जा रही है। इस दिन यह तय होगा कि मेरठ में जूम एयरवेज इस पर कब से काम करेगी।
कर देंगे रूपरेखा तय
मेरठ में भी रैपिड ट्रेन की शिलान्यास की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए सोमवार को जिलाधिकारी स्तर पर बैठक बुलाई गई है, जिसमें सारी रूपरेखा तय कर दी जाएगी। -राजेंद्र अग्रवाल, सांसद

ये भी हैं तथ्य
- एनसीआरआरटीसी आगामी एयरोसिटी आरआरटीएस स्टेशन के साथ एयरोसिटी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन मेट्रो में एक इंटरचेंज प्रदान करेगा।
- मेरठ में मेट्रो के पहले कॉरिडोर पर अब रैपिड ही चलेगी। मेट्रो केवल दूसरे कॉरिडोर पर ही चलाई जाएगी।
- दिल्ली मेरठ आरआरटीएस पर भू तकनीकी सर्वेक्षण, सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। मिट्टी जांच भी की जा रही है।
- डिजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटा, संचालन गति 160 किमी, औसत गति 100 किमी
- हर पांच से दस मिनट में ट्रेन
- 12 कोच केलिए स्टेशन डिजाइन
- सर्दी या बारिश केमौसम में प्रभाव नहीं पड़ेगा
दूरी समय सीमा स्टेशन प्रतिदिन यात्री
दिल्ली से मेरठ की दूरी - 82 किमी 55 मिनट 24 7.4 लाख
दिल्ली से पानीपत की दूरी- 103 किमी 65 16 5.47
दिल्ली से अलवर की दूरी- 164 किमी 85 22 9.1 लाख