मेरठ में माॅडल की हत्या: सिर और पेट में मारी गोलियां, शव खेत में फेंका, दोस्तों से मिलने घर से निकला था विवेक
मेरठ के पल्लवपुरम में दुल्हेड़ा के सरकारी नलकूप में मिले युवक के शव की पहचान कराने में पुलिस को कामयाबी मिल गई है। पुलिस के अनुसार मृतक गुड़गांव में रहकर माॅडलिंग करता था। वह मां और दो बहनों के साथ मेरठ में रह रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार विवेक अपनी मां मिथिलेश दो बहनों और जीजा तनुज के साथ कंकरखेड़ा डिफेंस एंक्लेव में किराए के मकान में रह रहा था। वह ढाई महीने पहले गुड़गांव में रहकर मॉडलिंग कर रहा था। ढाई महीने बाद वह अपने मां और जीजा और बहन के पास कंकरखेड़ा रहने के लिए आ गया था।
थाना प्रभारी मुनेश सिंह का कहना हैं कि मंगलवार शाम 6 बजे के करीब वह अपने घर से दोस्तों के पास जाने के लिए निकला था। परिवार वालों ने अज्ञात में तहरीर दी है।
पुलिस कंकरखेड़ा डिफेंस एनक्लेव कॉलोनी के सभी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है। विवेक के पिता स्वर्गीय योगेंद्र सिंह मूल रूप से जानी के कुसेड़ी गांव के रहने वाले थे, उनका परिवार काफी समय से कंकरखेड़ा में किराए के मकान में रह रहे थे।