{"_id":"5a3424b04f1c1b60678c179f","slug":"moble-phone-lootkar-bhaag-rahe-badmaash","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन लूटकर भाग रहे बदमाशों ने गोली मारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन लूटकर भाग रहे बदमाशों ने गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार शाम कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती दे दी। पीवीएस चौकी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपति से मोबाइल फोन लूट लिया। पीछा करने पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। एक ऑटो चालक कंधे के पास गोली लगने से घायल हो गया।
दोनों बदमाश काली पल्सर पर थे। शाम करीब छह बजे एक दंपति बाइक से एल ब्लॉक की तरफ जा रहा था। इस दौरान बदमाशों ने चौकी के सामने ही महिला से मोबाइल फोन झपट लिया। छीनाझपटी में महिला बाइक से गिरने से बची। उधर से निकल रहे के ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी एक युवक ने बदमाशों का पीछा किया और ओवरटेक कर उनकी बाइक गिरा दी। जिस पर एक बदमाश ने पिस्टल से युवक की तरफ गोली चला दी। युवक तो बच गया। लेकिन ऑटो चालक बंटी पुत्र बिजेंद्र निवासी औरगंशाहपुर डिग्गी मेडिकल गोली लगने से घायल हो गया। उसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए शास्त्रीनगर की तरफ फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को जगदंबा अस्पताल में भर्ती कराया।
सीसीटीवी कैमरे खंगाले
सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन और एसओ मेडिकल ने पीवीएस मॉल और एक बैंक के बाहर लगे कैमरे की फुटेज खंगाली। बाइक सवार दो संदिग्ध युवक एक स्थान पर कैमरे में कैद होना बताए गए। घायल ऑटो चालक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया। जिस दंपति से मोबाइल फोन लूटा गया, वह मौके से चला गया।
विज्ञापन
हवा में उड़ा अलर्ट
विवि कैंपस में शुक्रवार को छात्रसंघ का चुनाव था। शाम को विवि गेट पर पुलिस और पीएसी थी। इसके अलावा तेजगढ़ी और आसपास भी पुलिस तैनात थी। ऐसे में बदमाशों ने जिस तरह पीवीएस रोड पर वारदात की, उससे अलर्ट को भी हवा में उड़ा दिया।
शहर नहीं सुरक्षित
मोबाइल फोन, पर्स और चेन लूट की घटनाएं शहर में आम हो गई है। बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर हैं। शहर में न पैदल सुरक्षित हैं और नहीं वाहन सवार। एक माह पहले रेलवे रोड़ क्षेत्र में बदमाशों ने बैंक की असिस्टेंट मैनेजर की मां से चेन लूट ली थी। विरोध करने पर युवती को गोली मारकर घायल कर दिया था। बृहस्पतिवार को भी शहर में मोबाइल फोन लूट की तीन घटनाएं हुई थी। लेकिन पुलिस मोबाइल फोन लूट की वारदात को वारदात ही नहीं मानती।
एसएसपी ने मांगा जवाब
घटना के समय पीवीएस चौकी से पुलिस नदारद थी। एसएसपी मंजिल सैनी ने पीवीएस चौकी इंचार्ज और एसओ मेडिकल से जवाब तलब कर लिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।