{"_id":"611acabd8ebc3e42bf7b0ee9","slug":"mobile-snached-with-scooty-boy-meerut-news-mrt55209847","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना रोड पर स्कूटी सवार की जेब से मोबाइल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना रोड पर स्कूटी सवार की जेब से मोबाइल उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना रोड पर स्कूटी सवार का मोबाइल छीना
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के मवाना रोड पर बाइकर्स गैंग के बदमाश स्कूटी सवार की जेब से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस के अनुसार, गंगानगर निवासी अंकित चौहान 14 अगस्त की रात बेगमपुल से गंगानगर अपने घर के लिए निकले। वह किसी निजी कंपनी में काम करते हैं।
मवाना रोड पर भगत लाइन के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कमीज पर झपट्टा मारा और जेब में रखा मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस पहुंची। अंकित को थाने आकर तहरीर देने की बात कही गई। अंकित ने 15 अगस्त का हवाला देकर बाद में रिपोर्ट कराने को कहा। सोमवार को अंकित थाने पहुंचा और तहरीर दी।
इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फोन को सर्विलांस पर लगाकर छानबीन की जाएगी। उन्होंने बताया कि जहां यह घटना घटी, वहां दूर तक भी सीसीटीवी कैमरे नहीं है।
विज्ञापन
------