फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mobile snached with scooty boy

मवाना रोड पर स्कूटी सवार की जेब से मोबाइल उड़ाया

Tue, 17 Aug 2021 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
mobile snached with scooty boy
मवाना रोड पर स्कूटी सवार का मोबाइल छीना
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के मवाना रोड पर बाइकर्स गैंग के बदमाश स्कूटी सवार की जेब से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस के अनुसार, गंगानगर निवासी अंकित चौहान 14 अगस्त की रात बेगमपुल से गंगानगर अपने घर के लिए निकले। वह किसी निजी कंपनी में काम करते हैं।
मवाना रोड पर भगत लाइन के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कमीज पर झपट्टा मारा और जेब में रखा मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस पहुंची। अंकित को थाने आकर तहरीर देने की बात कही गई। अंकित ने 15 अगस्त का हवाला देकर बाद में रिपोर्ट कराने को कहा। सोमवार को अंकित थाने पहुंचा और तहरीर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फोन को सर्विलांस पर लगाकर छानबीन की जाएगी। उन्होंने बताया कि जहां यह घटना घटी, वहां दूर तक भी सीसीटीवी कैमरे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed