{"_id":"5f3405ca5ef4456819285d19","slug":"mobile-seller-and-his-four-fellow-misbehaved-and-kidnapped-a-teenager-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत किशोरी के साथ दो माह तक सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर घर से किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत किशोरी के साथ दो माह तक सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर घर से किया अपहरण
Wed, 12 Aug 2020 08:37 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 12 Aug 2020 08:37 PM IST
सार
- किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण भी किया
- मोबाइल विक्रेता और उसके चार साथियों पर आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मोबाइल विक्रेता और उसके चार साथियों ने आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का डर दिखाकर एक किशोरी के साथ दो माह तक सामूहिक दुष्कर्म किया। पता लगने पर परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी किशोरी का घर से अपहरण कर ले गए। किशोरी के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
यह घटना एक श्रमिक परिवार की नाबालिग पुत्री के साथ हुई। श्रमिक परिवार के मकान के पास ही एक युवक की मोबाइल रिपेयर और रिचार्ज की दुकान है। दो माह पूर्व किशेारी उसकी दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए गई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि तभी दुकानदार ने उसे बहला फुसलाकर उसके कुछ फोटो खींच लिए। यह फोटो अपने चार साथियों को भी भेज दिए। आरोप है कि इसके बाद पांचों ने फोटो वायरल करने का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। छह अगस्त को पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोपियों के घर पर पहुंचकर शिकायत की। आरोप है कि पांचों युवक उसी रात कार से उनके घर पर पहुंचे और तमंचे दिखा कर किशोरी का अपहरण कर ले गए। परिजनों ने खेकड़ा कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि किशोरी के परिजनों की तहरीर मिल गई है। आरोपियों की तलाश शुरू करा दी गई है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।