फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mobile phone was looted from the wife of Tehsildar near IG range office

आईजी रेंज ऑफिस के नजदीक तहसीलदार की पत्नी से मोबाइल लूटा

Mon, 09 Dec 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone was looted from the wife of Tehsildar near IG range office
आईजी रेंज ऑफिस के नजदीक तहसीलदार की पत्नी से मोबाइल लूटा
विज्ञापन

मेरठ। आईजी रेंज ऑफिस के निकट रविवार रात बाइक सवार बदमाश तहसीलदार की पत्नी से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। तहसीलदार मुजफ्फरनगर में तैनात बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। थाने में तहरीर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, ट्रॉजिट हॉस्टल पीडब्ल्यूडी कंपाउंड निवासी विमलेश रविवार देर रात करीब आठ बजे शॉपिंग कर घर लौट रही थीं। विमलेश के पति मुजफ्फरनगर में तहसीलदार के रूप में तैनात बताए जा रहे हैं। जब वह आउटर लिमिट होटल के नजदीक पहुंची तो पीछे से आए बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद वह कुछ दूरी पर स्थित आईजी ऑफिस पहुंची और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण और सिविल लाइन इंस्पेक्टर ऋषि पाल शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। मौके पर ही तहरीर लिखकर दी गई। एसपी सिटी ने बताया कि महिला खुद को तहसीलदार मुजफ्फरनगर की पत्नी बता रहीं थीं। सीसीटीवी कैमरे की मदद से मोबाइल लुटेरों का सुराग लगाया जाएगा। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed