फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Mobile gadgets prices increase by 20%, accessories cost double

भारत-चीन विवाद: अब इन विदेशी कंपनियों ने बाजार में पकड़ी रफ्तार, एसेसरीज के दाम हुए दोगुने

Thu, 16 Jul 2020 11:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Mobile gadgets prices increase by 20%, accessories cost double
मोबाइल फोन - फोटो : पेक्सेल्स

मोबाइल, गैजेट्स बाजार में चीन के उत्पाद की सप्लाई पर प्रतिबंध के चलते कोरियाई और अमेरिकी कंपनियों ने बाजार पर कब्जा कर लिया है। इस सबके बीच मार्केटिंग, सर्विसेज और लुक्स में सुधार करते हुए विदेशी कंपनी बाजार में पकड़ मजबूत करने के प्रयास में जुटी हैं। मोबाइल एसेसरीज बाजार में ट्राइपोड से लेकर मोबाइल कवर तक के दाम दोगुना हो गए हैं। मार्केट में जहां डिमांड बहुत अधिक है वहीं सप्लाई बाधित है।

विज्ञापन


मोबाइल, गैजेट्स और एसेसरीज मार्केट पर चार माह पूर्व तक चीन का कब्जा था। कोस्ट एफीशियेंट और गुड लुक्स के चलते चीन का रियल मी, एमआई, ओप्पो और वीवो जैसे ब्रांड ने भारतीय बाजार में रिकॉर्ड सेल की। हालांकि कोरियाई कंपनी सैमसंग की भी मार्केट में पकड़ रही। वहीं, अमेरिकन कंपनी एप्पल का शुरुआत से ही प्रीमियम मार्केट रहा है। कोरोना महामारी और चीन से विवाद के बाद वहां के उत्पाद की डिमांड घट गई है। इस बीच सैमसंग ने 75 फीसदी तक मार्केट कवर कर लिया है।
विज्ञापन


मेरठ के टेलीकॉम व्यापारियों में मिस्टर टॉक के संचालक विशाल सेठी ने बताया कि स्वदेशी कंपनियों में लावा और माइक्रोमैक्स ने लुक्स, क्वालिटी के साथ मार्केटिंग पर फोकस करना शुरू कर दिया है। अब कोरियाई और अमेरिकी कंपनियों ने भारतीय बाजार पर पकड़ बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मिस्टर टॉक एसेसरीज सेक्शन संचालक विकास सेठी और गढ़ रोड स्थित नागपाल मोबाइल संचालक सुमित नागपाल ने बताया कि एसेसरीज के रेट दोगुना हो गए हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल के रेट बढ़ने का मुख्य कारण जीएसटी छह फीसदी बढ़ना और कई कंपनियों द्वारा रेट बढ़ा दिया जाना है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में अब पांच दिन खुलेंगे बाजार, दो दिन रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन, व्यापारियों ने कहा- 'धन्यवाद' अमर उजाला

ये हुए मोबाइल के रेट
ब्रांड मोबाइल नाम                पूर्व के रेट         नए रेट
रियल मी रियल मी-6             14 हजार            19 हजार
रियल मी रियल मी-5आई        9 हजार             12 हजार
एमआई नोट -8                    11 हजार            13 हजार
एमआई 8-ए                         7 हजार              9 हजार
ओप्पो ए-1                           7 हजार              9.5 हजार

मोबाइल एसेसरीज
आइटम                                पूर्व रेट                नए रेट

सेल्फी लाइट                          600                   1400
ट्राइपोड                                350                    800
कॉलर माइक                         150                    300
चार्जिंग जैक                            150                   250
टेमपर्ड                                    60                   100
पावर बैंक                                 800                 1300

मार्केट में नहीं टेबलेट
आजकल छात्रों की क्लासेज ऑनलाइन चल रही हैं। साथ ही वर्क फ्रॉम होम के चलते सभी कार्य मोबाइल पर हो रहे हैं। टेबलेट, मोबाइल आदि की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में मार्केट में सैमसंग टेबलेट का स्टॉक नहीं है। उधर, लिनोवो कंपनी ऑनलाइन ही टेब की सेल कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed