{"_id":"60130e738ebc3e56861bc0e9","slug":"mlc-welcomed-at-the-honor-ceremony-held-in-mawana-mawana-news-mrt5226693184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना में आयोजित सम्मान समारोह में हुआ एमएलसी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना में आयोजित सम्मान समारोह में हुआ एमएलसी का स्वागत
विज्ञापन

मवाना। एएस इंटर कॉलेज और स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को आयोजित सम्मान समारोह में एमएलसी श्रीचंद शर्मा का सम्मान किया गया।
एएस इंटर कॉलेज में श्रीचंद शर्मा ने कहा कि शिक्षक साथी शिक्षक, शिक्षा व शिक्षार्थी तीनों को बेहतर बनाने पर पर चर्चा करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षण संस्थाओं को प्राइवेट नहीं करने जा रही है। प्रदेश सरकार शिक्षा को आगे ले जाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से चले कॉलेजों के बिजली बिल अब कॉमर्शियल नहीं आएंगे। इस पर सहमति बन गई है। समस्याओं का समाधान मिलकर करेंगे।
विधायक दिनेश खटीक ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से 48 साल बाद रिकार्ड जीत मिली है। एमएलसी तथा विधायक दोनों ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज के निर्माणाधीन भवन में सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रबंध समिति अध्यक्ष अखिल कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, प्रधानाचार्य अशोक कुमार, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनुराग दुबलिश आदि ने श्रीचंद शर्मा तथा विधायक दिनेश खटीक को सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. शक्ति साहनी, डॉ. आशा भारती, अनुराग दुबलिश ने विचार रखे। इस मौके पर सभासद सुभाष दीक्षित, नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, व्यापारी नेता विनय दुबलिश, नरेशबाला, राजेंद्र चौहान, शैवाल दुबलिश आदि रहे।
विज्ञापन
इससे पूर्व स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक मनोज रस्तोगी ने श्रीचंद शर्मा को सम्मानित किया। शर्मा ने कहा कि स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मान व उनका अधिकार दिलाना उनकी प्राथमिकता है। विधायक दिनेश खटीक, प्रधानाचार्य रीना त्यागी, मीनू रस्तोगी, उप प्रधानाचार्य प्रमोद राजपूत मौजूद रहे।