फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLC elections politics heats up after the assembly elections, most contenders for the ticket in BJP

जोड़तोड़ शुरू : विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव से गरमाई सियासत, बीजेपी में टिकट के सबसे ज्यादा दावेदार

Tue, 15 Mar 2022 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Mar 2022 12:08 PM IST
सार

मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय निकाय चुनाव सीट के लिए चार जिलों से दावेदार अपनी-अपनी गोटी बिछाने में लग गए हैं। सबसे ज्यादा तीन दावेदार मेरठ से हैं। मंगलवार यानी आज से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

विज्ञापन
MLC elections politics heats up after the assembly elections, most contenders for the ticket in BJP
meerut news, up news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय निकाय चुनाव के टिकट को लेकर जोड़तोड़ शुरू हो गई है। कई जिलों के जिलाध्यक्ष भी मजबूत दावेदारी में हैं। जिला स्तर से नाम हाईकमान को भेजे गए हैं। मेरठ से जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और धर्मेंद्र भारद्वाज टिकट की दौड़ में हैं। मंगलवार को लखनऊ में होने वाली बैठक में प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो सकती है। 

विज्ञापन


मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय निकाय चुनाव सीट के लिए चार जिलों से दावेदार अपनी-अपनी गोटी बिछाने में लग गए हैं। सबसे ज्यादा तीन दावेदार मेरठ से हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और धर्मेंद्र भारद्वाज दावेदार हैं। बागपत से नीरज शर्मा का नाम चल रहा है। गाजियाबाद से सूदन रावत दौड़ में हैं। हापुड़ से कमल मलिक की दावेदारी बताई जा रही है। मंगलवार को लखनऊ में  इन सभी दावेदारों के नामों मे से एक पर मुहर लगा दी जाएगी। 
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें:  प्रमुख घटनाएं: आखिर आतंकियों के ठिकाने से क्यों बदनाम है यूपी के ये जिला, एटीएस भी कई बार कर चुकी बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

2016 में राकेश यादव चुने गए थे निर्विरोध 
वर्ष 2016 में एमएलसी के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। तब सपा में दर्जा प्राप्त मंत्री राकेश यादव निर्विरोध एमएलसी चुने गए थे। भाजपा से वीरेंद्र यादव ने पर्चा दाखिल किया था लेकिन 24 घंटे में ही उन्होंने पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के साथ जाकर पर्चा वापस ले लिया था। 

आज से 19 मार्च तक होंगे नामांकन 
मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मंगलवार यानी आज से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 19 मार्च है। 21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 23 मार्च को नाम वापसी होगी। नौ अप्रैल को मतदान होगा। 12 अप्रैल को मतगणना की जाएगी। चुनाव में चार जिलों के 4241 प्रतिनिधि मतदान करेंगे। सासंद, विधायक, बीडीएसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं नगर निगम के पार्षद वोट डालेंगे। 

मेरठ से मंत्री बनने की दौड़ में चार नेता  
योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने की दौड़ में मेरठ से भी चार नेता शामिल हैं। माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री दिनेश खटीक, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी और दक्षिण विधायक सोमेन्द्र तोमर को मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

पश्चिम में भाजपा को इस बार चुनाव में मेरठ में बड़ा नुकसान हुआ है। यहां पिछली बार भाजपा के पास सात में से छह सीटें थी लेकिन इस बार सिर्फ तीन पर ही जीत मिल पाई है। ऐसे में जीते इन तीनों विधायकों की मंत्रिमंडल में मजबूत दावेदारी है। हस्तिनापुर से विधायक बने दिनेश खटीक को चुनाव से कुछ महीने पहले से ही मंत्री बनाया गया था, ऐसे में उनकी मजबूत दावेदारी रहेगी। वैश्य समाज से कैंट  विधायक अमित अग्रवाल बड़ा चेहरा हैं। वे दो बार पहले भी विधायक रहे हैं। 

ऐसे में उनकी पश्चिम में वैश्य समाज में मजबूत दावेदारी मानी जा रही है। गुर्जर समाज में मेरठ से सोमेंद्र तोमर और गौतमबुद्धनगर से तेजपाल नागर का नाम प्रमुखता से चल रहा है। अगर गौतमबुद्धनगर में धीरेंद्र सिंह या पंकज सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है तो मेरठ से गुर्जर समाज से सोमेंद्र तोमर की मजबूत दावेदारी रहेगी। त्यागी समाज को प्रतिनिधित्व मिला तो मेरठ से एमएलसी अश्वनी त्यागी या मुरादनगर विधायक अजितपाल त्यागी को शामिल किया जा जा सकता है। बागपत जिले में योगेश धामा या केपी मलिक को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed