फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLC election: Women candidate cried after the rejection of the form, makes allegations

एमएलसी चुनाव: पर्चा खारिज होने पर फूट-फूट कर रोई महिला प्रत्याशी, लगाए बड़े आरोप

Tue, 22 Mar 2022 04:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Mar 2022 04:24 PM IST
सार

एमएलसी चुनाव के लिए नौ अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसमें सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, पार्षद आदि अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव प्रक्रिया में आज नामांकन पत्रों की जांच की गई और 24 मार्च को नाम वापस लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
MLC election: Women candidate cried after the rejection of the form, makes allegations
MLC election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-गाजियाबाद एमएलसी सीट से नामांकन करने वाली गाजियाबाद निवासी महिला पूनम पर्चा खारिज होने पर फूट-फूट कर रोईं। महिला ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उनका पर्चा दलित होने के चलते खारिज किया है। वे इसकी लड़ाई सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ेंगी। 

विज्ञापन


मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय निकाय के एमएलसी चुनाव के लिए सोमवार को 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। इसमें भाजपा से धर्मेंद्र भारद्वाज, राष्ट्रीय लोकदल से सुनील कुमार रोहटा ने अपना नामांकन डीएम कोर्ट में दाखिल किया। इसके अलावा सभी 12 प्रत्याशी निर्दलीय रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शूटर डीन पर बरसा रहे थे गोलियां: बिल्डर संग मॉल में शॉपिंग कर रही थी प्रोफेसर आरती भटेले, दोनों के थे खौफनाक इरादे
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव के लिए नौ अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसमें सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, पार्षद आदि अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़ के जनप्रतिनिधि मत डालेंगे।


चुनाव प्रक्रिया में आज मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई और 24 मार्च को नाम वापस लिए जा सकते हैं। इस चुनाव में 4250 मतदाता हैं। नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मत डाले जा सकेंगे। चार जिलों में 43 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, 12 अप्रैल को मतगणना की जाएगी। वर्ष 2016 में आठ प्रत्याशी मैदान में थे।

एमएलसी चुनाव में आज नामांकन जांच के बाद 14 में से 8 प्रत्ययाशियों के नामांकन खारिज होने की बात कही गई है। हालांकि अभी प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed