फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLA reached Dahar village, appealed to both sides to maintain peace

डाहर गांव पहुंचे विधायक, दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की

Fri, 12 Feb 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
MLA reached Dahar village, appealed to both sides to maintain peace
डाहर गांव पहुंचे विधायक, दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की
विज्ञापन

सरूरपुर। डाहर गांव में धार्मिक स्थल की तरफ गेट लगाने के मामले को लेकर गांव में अभी भी तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। बृहस्पतिवार को भाजपा के क्षेत्रीय विधायक ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की तथा जांच का आश्वासन दिया।
डाहर गांव में मस्जिद की ओर दूसरे संप्रदाय के एक व्यक्ति ने दरवाजा खोल दिया था। जिसे लेकर गांव में सांप्रदायिक माहौल गरमा गया था। जिसके चलते दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दरवाजा बंद करके माहौल को संभाल लिया था। सांप्रदायिक माहौल के चलते गांव में एहतियातन पुलिस फोस तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र सतवाई व भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी ने गांव में पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। विधायक ने गेट के स्थान का निरीक्षण किया। कहा कि घटना को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी कानून व्यवस्था में सहयोग करें और शांति बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में मची अफरा-तफरी
विधायक के काफिले को लेकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में गांव में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे। थाना प्रभारी का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस तैनात है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed