{"_id":"630fb689fc0c4571b7666e2b","slug":"mission-election-chaudhary-bhupendra-singh-will-hold-first-meeting-today-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mission Election : चौधरी भूपेंद्र सिंह आज करेंगे पहली बैठक, गाजियाबाद में बनेगी चुनावी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mission Election : चौधरी भूपेंद्र सिंह आज करेंगे पहली बैठक, गाजियाबाद में बनेगी चुनावी रणनीति
Thu, 01 Sep 2022 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 Sep 2022 06:00 AM IST
सार
Mission Election: बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह गाजियाबाद में भाजपा के अभियानों की समीक्षा बैठक करेंगे। आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई जाएगी। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारी शुरू कर चुकी है। इसको लेकर भाजपा ने तमाम अभियान शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद चौधरी भूपेंद्र सिंह अपनी पहली बैठक का आगाज पश्चिम से करेंगे। बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह गाजियाबाद में भाजपा के अभियानों की समीक्षा बैठक करेंगे। आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारी शुरू कर चुकी है। इसको लेकर भाजपा ने तमाम अभियान शुरू कर दिए हैं। इन अभियानों में बूथ से लेकर मतदाता तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद चौधरी भूपेंद्र सिंह पश्चिम से ही इन अभियानों की समीक्षा करेंगे। आगे जो अभियान चलाए जाने हैं, उनको लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर चार स्थित द आर्नेट होटल एंड कन्वेंशन में आयोतिजत बैठक में पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल समेत समस्त कार्यकारिणी के सदस्य और जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। भूपेंद्र सिंह ने गाजियाबाद में पहली समीक्षा बैठक बुलाकर ये संकेत दे दिया है कि पश्चिम से ही अगले अभियानों की शुरुआत होग। इस बैठक में उनके साथ प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी होंगे। भूपेंद्र सिंह के साथ ही धर्मपाल सिंह को भी पश्चिम के संगठन की पूरी जानकारी है।
विज्ञापन
किसानों को साधने के लिए भाजपा ने दी है जिम्मेदारी
पश्चिम में रालोद-सपा गठबंधन के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए भाजपा ने किसानों को साधने के लिए चौधरी भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वे पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं, ऐसे में उनको हर जिले की विधानसभा और लोकसभा सीटों का गणित भी मालूम है। इस लिहाज से पश्चिम में पहली समीक्षा बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।
दिल्ली पहुंचे, आज करेंगे प्रधानमंत्री से मुलाकात
गाजियाबाद में समीक्षा बैठक से पहले चौधरी भूपेंद्र सिंह और धर्मपाल सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। बुधवार रात वे प्लेन से दिल्ली पहुंच गए।