फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2027: BJP Focuses on Security, Good Governance and Development, Plans to Revive Migration Issue in Wes

मिशन 2027: वेस्ट यूपी के इन मुद्दों पर भाजपा की नजर, पलायन को फिर देगी धार, बूथ स्तर पर जीत की तैयारी

Mon, 19 Oct 2026 05:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 19 Oct 2026 05:49 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में भाजपा सुरक्षा, सुशासन और विकास के मुद्दों पर जोर दे रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पलायन के मुद्दे और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर फोकस है।

विज्ञापन
Mission 2027: BJP Focuses on Security, Good Governance and Development, Plans to Revive Migration Issue in Wes
चुनावी मोड में भाजपा और सपा - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। सत्ता की हैट्रिक के लक्ष्य के साथ पार्टी सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, विकास और सामाजिक समीकरणों को प्रमुखता दे रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापारियों के पलायन के मुद्दे को फिर से धार देने के साथ बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी है।

विज्ञापन


पश्चिम यूपी में पलायन और सुरक्षा का मुद्दा फिर केंद्र में
राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापारियों के पलायन का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। भाजपा अपनी रणनीति के तहत यह संदेश देने में जुटी है कि उसके शासनकाल में अपराधियों और भू-माफियाओं पर सख्ती की गई है। पार्टी कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा को अपनी प्रमुख उपलब्धियों के रूप में जनता के बीच रख रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

विकास और जातीय समीकरणों पर भी जोर
सुरक्षा के साथ बुनियादी ढांचे के विकास, एक्सप्रेसवे, औद्योगिक गलियारों और जनकल्याणकारी योजनाओं को भी चुनावी एजेंडे में प्रमुखता दी जा रही है। वहीं, जातीय समीकरणों को साधने के लिए पार्टी में लगातार मंथन चल रहा है। विपक्ष की लामबंदी का मुकाबला करने के लिए सोशल इंजीनियरिंग और विभिन्न वर्गों के बीच क्षेत्रीय संतुलन बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है।

 
विज्ञापन

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी
भाजपा ने पन्ना प्रमुखों और बूथ अध्यक्षों को संगठन की रणनीति के केंद्र में रखा है। कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों को घर-घर जाकर योगी सरकार के कार्यों, सुरक्षा के माहौल और विकास योजनाओं की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

21 सितंबर को मेरठ में हुए शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बूथ संयोजन के महत्व पर जोर दिया था। उन्होंने संयोजकों से इस कार्य में जुटने का आह्वान किया था।

बूथ जीतने पर पार्टी का जोर: नवाब सिंह नागर
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने भी पार्टी पदाधिकारियों की बैठकों में बूथ जीतने का मंत्र दिया है। उनका कहना है कि बूथों पर भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद हैं और राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed