फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2024: Deputy CM Keshav Prasad Maurya holds a public meeting in Meerut

Mission 2024: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य मेरठ का कार्यक्रम स्थगित, गाजियाबाद के लिए हुए रवाना

Sun, 25 Jun 2023 04:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Jun 2023 04:58 PM IST
सार

सूबे के दिग्गज नेता आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनता की नव्ज भांपेंगे। नोएडा में जहां सीएम योगी जनसभा को संबोधित करेंगें तो वहीं मेरठ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जनता की नव्ज टटोलने के लिए जनसभा करने पहुंचे थे लेकिन खराब मौसम के कारण उनका स्टेट प्लेन परतापुर हवाई पट्टी पर नहीं उतरा।
 

विज्ञापन
Mission 2024: Deputy CM Keshav Prasad Maurya holds a public meeting in Meerut
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे लेकिन खराब मौसम के कारण परतापुर हवाई पट्टी पर उनका स्टेट प्लेन लैंड नहीं कर सका। इसके बाद डिप्टी सीएम गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। हालांकि इससे पहले भी खराब मौसम के कारण उप मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को उड़ने की क्लियरेंस नहीं मिल पाई। लेकिन कुछ विलंब के बाद वह लखनऊ से मेरठ के लिए रवाना हुए। तय कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम पहले शामली जाते जहां उन्हें जे वैश्य इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करनी थी। अब वह शामली जाएंगे या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। इससे पहले  डिप्टी सीएम मेरठ पहुंचे लेकिन उनका हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर पाया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम अब मेरठ से गाजियाबाद पहुंचे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत रैली को संबोधित करनी थी।

विज्ञापन

Mission 2024: Deputy CM Keshav Prasad Maurya holds a public meeting in Meerut
डिप्टी सीएम की जनसभा में मौजूद भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शनिवार देर रात से लगातार बारिश जारी है। बावजूद इसके जनसभा स्थल पर लोगों की काफी भीड़ मौजूद है। खराब मौसम के कारण दिन में ही अंधेरा छाया हुआ है, ऐसे में परिसर में लाइट्स ऑन की गई हैं। 

डिप्टी सीएम के आज जनसभा को संबोधन के बाद निर्माणाधीन व विकासशील परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी प्रस्तावित था। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल डिप्टी सीएम के बजाय अन्य भाजपा नेता जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा स्थल पर भारी भीड़ मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed