मिशन 2019 : गडकरी और मौर्य ने मेरठ में भरी चुनावी हुंकार, कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास
केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को 6376 करोड़ रुपए की 182 किलोमीटर राजमार्ग योजना का शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम राधा गोविंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस में हुआ। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी रहे।
नितिन गडकरी ने गढ़मुक्तेश्वर मेरठ मार्ग, मेरठ नजीबाबाद मार्ग, मेरठ मुजफ्फरनगर मार्ग और नमामि गंगे के तहत मेरठ काली नदी के कायाकल्प संबंधी योजना का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे बनने से अप्रैल से मेरठ से दिल्ली का सफर 40 से 50 मिनट में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा 'नमामि गंगे' के तहत 682 करोड की लागत से काली नदी, आबू नाला और ऑडियन नाला की भी सफाई के लिए फंड जारी कर दिया है। इनका कायाकल्प होगा।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल और डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई से गडकरी ने कहा कि इन्वेस्टर ढूंढो ऐसी व्यवस्था की जाएगी की एयरपोर्ट से काली नदी से सीधे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। नागपुर में इसी तरह का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। गंदे पानी को साफ कर 80 करोड़ रुपये में बेच दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अच्छा इन्वेस्टर मिल जाए तो डबल डेकर बस को भी हवा में उड़ा देंगे यह संभव हो सकता है बस कोशिश की जरूरत है।